Kapurthala Gurudwara Sahib Nihangs Clash: पंजाब में निहंगों के बीच फिर खून-खराबा; गुरद्वारे में एक-दूसरे पर तलवारें चलाईं
BREAKING
चंडीगढ़ के उद्योगपति एमपी चावला की बड़ी जीत; डा. लाल पैथ लैब से खाली कराया अपना परिसर, कोर्ट के आदेश से कब्जा हटा, पढ़िए चंडीगढ़ के धनास में निकली जगन्नाथ रथ यात्रा; 'महाप्रभु' की जय-जयकार से गूंजा क्षेत्र, भक्ति भाव में झूमते दिखे लोग, गजब उल्लास दिखा 11 लड़कियों से शादी के लिए 1900 लड़कों का आवेदन; इंटरव्यू के बाद 11 सिलेक्ट, लड़कियों की राय ली, घर-रोजगार को देखा गया CM भगवंत मान की आज मैरिज एनिवर्सरी; पत्नी गुरप्रीत कौर ने लिखा- मेरे हमसफ़र को शादी की सालगिरह मुबारक, आप बुलंदियों पर रहें पंजाब में यात्रियों से भरी बस पलटी; कई लोगों की मौत से हाहाकार, कार से टक्कर के बाद हुआ भीषण हादसा, CM मान ने जानकारी ली

पंजाब में निहंगों के बीच फिर खून-खराबा, VIDEO; गुरद्वारे के अंदर एक-दूसरे पर तलवारें चलाईं, CCTV में पूरी घटना कैद, पुलिस पहुंची

 Kapurthala Gurudwara Sahib Nihangs Clash

Kapurthala Gurudwara Sahib Nihangs Clash

Kapurthala Gurudwara Sahib Nihangs Clash: पंजाब में एक बार फिर निहंगों के बीच खून-खराबा देखने को मिला है। दरअसल, कपूरथला स्थित श्री बवियां साहिब गुरद्वारे में दो निहंग सिंहों में लड़ाई हो गई और इस बीच धक्का-मुक्की और हाथापाई के साथ दोनों तरफ से तलवारें भी खिंच गईं। जिसके बाद पूरी लड़ाई खूनी झड़प में तब्दील हो गई। एक-दूसरे पर तलवार से हमले में दोनों निहंग सिंह जख्मी हुए हैं।

एक निहंग सिंह कुछ ज्यादा जख्मी बताया जा रहा है। दोनों निहंग सिंहों का खून गुरद्वारे की फर्श पर फैला हुआ था। फिलहाल दोनों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। घटना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची गई थी और बनती कार्रवाई की। दोनों निहंग सिंह लड़ते हुए CCTV में कैद हुए हैं।

पंजाब केसरी के हवाले से ये वीडियो सामने आया

 

सेवा को लेकर दोनों के बीच विवाद था

मिली जानकारी के अनुसार, दोनों निहंग सिंहों के बीच पिछले कुछ दिनों से सेवा को लेकर विवाद चल रहा था। वहीं आज सुबह इसी बात को लेकर जब दोनों में कहासुनी हुई तो ये आपस में हाथापाई पर उतारू हो गए।

मोहाली में हुई थी निहंगों की खूनी झड़प

ध्यान रहे कि, पिछले दिनों मोहाली में निहंगों की खूनी झड़प देखने को मिली थी। यहां कौमी इंसाफ मोर्चे में निहंग सिंहों के दो ग्रुप आपस में झड़प कर बैठे थे। जिसके बाद दोनों ग्रुपों में तलवारें चलीं और इस दौरान एक नौजवान निहंग सिंह को बुरी तरह से जख्मी कर लहूलुहान कर दिया गया था।