BREAKING
चंडीगढ़ में साइको किलर को उम्रकैद की सजा; ऐसा दरिंदा जिसने दरिंदगी की हद पार की, अब आजीवन जेल में सड़ेगा, कोर्ट ने जुर्माना भी लगाया सुनिए! अब आधार कार्ड से नहीं चलेगा काम; आधार को जन्म प्रमाण पत्र के तौर पर मान्य न किए जाने का निर्देश जारी, लोगों पर बड़ा असर 2 करोड़ से ज्यादा आधार नंबर किए गए डी-एक्टिवेट; UIDAI ने कहा- गलत उपयोग से रोकने के लिए यह जरूरी था, और नंबर होंगे बंद आज कर्नाटक और गोवा के दौरे पर रहेंगे पीएम नरेंद्र मोदी, भगवान राम की प्रतिमा का करेंगे अनावरण, जानें किन कार्यक्रमों में होंगे शामिल आमिर खान को मिला पहला 'आरके लक्ष्मण अवॉर्ड फॉर एक्सीलेंस' अवॉर्ड, दोस्त बोमन ईरानी ने शेयर की तस्वीर

हिमाचल व पंजाब की सीमा पर ताबड़तोड़ फायरिंग, देखें पूरा मामला

fairing

चंडीगढ़। Firing on the border of Himachal and Punjab: पंजाब व हिमाचल सीमा पर ताबड़तोड़ फायरिंग की खबर मिल रही है। इस फायरिंग के बाद माहौल तनावपूर्ण बन गया है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार को होशियारपुर में हिमाचल प्रदेश व पंजाब की सीमा पर उस समय हंगामा हो गया जब यहां अज्ञात हमलावर ने एक महिला व एक युवक पर पांच राउंड गोलियां दागीं। 

इस वारदात में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं घायल एक युवक को टांडा रेफर कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार रक्षा देवी पत्नी तरसेम लाल निवासी ढोलवाहा व रजनीश पुत्र सुखराम निवासी टेंटवा ढोलवाहा पंजाब से हिमाचल के गोंदपुर बनेहड़ा अपने रिशेतदारी में जा रहे थे। 

दौलतपुर से ढोलवाहा सड़क मार्ग पर हिमाचल और पंजाब की सीमा सुरंगद्वारी के पास इन पर फायरिंग कर दी गई। महिला की मौके पर मौत हो चुकी है और युवक घायल है। हमलावर मौके से फरार हो चुके हैं। हिमाचल से पंजाब आ रहे कुछ युवकों ने घायल को अस्पताल पहुंचाया। 

दौलतपुर सिविल अस्पताल ने तुरंत टांडा मेडिकल कॉलेज (कांगड़ा) रेफर कर दिया। हिमाचल पुलिस मौके पर पहुंच गई लेकिन मामला पंजाब का होने के कारण हिमाचल पुलिस ने पंजाब पुलिस को सूचित कर दिया है। वारदातस्थल से पांच खोल मिले हैं। बेहद सूनसान जगह पर वारदात को अंजाम दिया गया है। हालांकि पुलिस ने भी अपनी कार्रवाई शुरू कर दी।