Saath Nibhana Saathiya के एक्टर पर भड़की एक्स गर्लफ्रेंड, बोली- 'कई दूसरी लड़कियों से थे संबंध...'

Saath Nibhana Saathiya के एक्टर पर भड़की एक्स गर्लफ्रेंड, बोली- 'कई दूसरी लड़कियों से थे संबंध...'

Saath Nibhaana Saathiya

Saath Nibhaana Saathiya

नई दिल्ली। Saath Nibhaana Saathiya: टीवी के पॉपुलर सीरियल साथ निभाना साथिया में अहम मोदी(Aham Modi) को रोल प्ले करके मशहूर हुए मोहम्मद नजीम खिलजी(Mohammad Nazim Khilji) अक्सर अपनी लव लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में रहते हैं। अब उनकी एक्स गर्लफ्रेंड शाइना सेठ ने उनपर गंभीर आरोप लगाए हैं। दोनों 8 साल रिलेशनशिप में रहे, लेकिन 2019 में दोनों के अलग होने की खबर आई। अब अपनी लव लाइफ पर शाइना ने चुप्पी तोड़ी है।

गर्लफ्रेंड शाइना ने नजीम पर लगाए गंभीर आरोप (Girlfriend Shaina made serious allegations against Nazim)

टेरो कार्ड रीडर शाइना सेठ और नजीम का रिलेशनशिप 8 साल चला। दोनों एक-दूसरे के काफी क्लोज थे, लेकिन 2011 में शुरू हुआ ये रिश्ता 2019 में खत्म हो गया। अब शाइना ने टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए इंटरव्यू में नजीम पर धोखा देने का आरोप लगाया है। शाइना ने कहा कि नजीम ने उन्हें कई बार धोखा दिया। डेटिंग के दौरान उन्हें कई लड़कियों ने नजीम की बेवफाई का सबूत दिया, लेकिन वो बार-बार नजीम को माफ कर रही थीं।

सिर्फ एक साल सही चला रिश्ता - शाइना (The relationship went well for only one year - Shaina)

शाइना ने कहा, 'मैंने उन्हें हर जगह से ब्लॉक कर दिया है। उन्होंने मेरी मां को कॉल किया था और कहा था कि वो हमारे बीच चीजों को सुधारने में मदद करें, लेकिन मैं वापस ये रिश्ता नहीं चाहती थी। हमारे 8 साल के रिलेशनशिप में चीजें सिर्फ एक साल तक ही ठीक रहीं। इसके बाद सिर्फ नाम का रिश्ता रह गया था।'

अब किसके साथ हैं नजीम (Who is Najeem with now?)

नजीम के रिलेशनशिप की बात की जाए तो शाइना सेठ से मनमुटाव के बाद फिलहाल एक्टर डायरेक्टर फराह कादर को डेट कर रहे हैं। शाइना के आरोपों पर उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। वो अपने रिलेशनशिप को हमेशा प्राइवेट रखना पसंद करते हैं।

बता दें कि नजीम साथ निभाना साथिया के अलावा ‘कुंडली भाग्य’, ‘लाल इश्क’, ‘उड़ान’, ‘रूप- मर्द का नया स्वरूप’, ‘बहू बेगम’ जैसे सीरियल्स में भी नजर आ चुके हैं।

यह पढ़ें:

अभिनेता सतीश की मौत मामले में नया मोड़:अंडरवर्ल्ड से जुड़ रहा कनेक्शन !

ऑस्कर अवार्ड में 'नाटू-नाटू' सांग की धूम:कई बड़े सितारों को पछाड़ जीता 'बेस्ट ओरिजनल सॉन्ग' का खिताब !

फिल्म RRR ने भारत का सीना गर्व से चौड़ा कर दिया; Naatu Naatu का ऑस्कर अवॉर्ड में डंका, गाने को 'बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग' का खिताब