'Naatu Naatu' song booms at Oscars

ऑस्कर अवार्ड में 'नाटू-नाटू' सांग की धूम:कई बड़े सितारों को पछाड़ जीता 'बेस्ट ओरिजनल सॉन्ग' का खिताब !

RRR at Oscar 2023 Naatu Naatu Wins Oscar

'Naatu Naatu' song booms at Oscars

'Naatu Naatu' song booms at Oscars:ऑस्कर 2023 के विजेताओं की पूरी लिस्ट सामने आ गई है। हॉलीवुड के सबसे बड़े अवॉर्ड शो में भारत ने अपना परचम लहराया है। साउथ की फिल्म आरआरआर के गाने नाटू-नाटू ने इतिहास रचते हुए ये सम्मान अपने नाम कर लिया है। एम एम कीरावनी ने इस पुरस्कार को हासिल करते हुए अपने भाषण से हर किसी का दिल जीत लिया है। इतना ही नहीं नाटू-नाटू ने इस जीत से मशहूर सिंगर्स रिहाना और लेडी गागा के गानों को पीछे छोड़ दिया है। नाटू-नाटू ने किन गानों को पीछे छोड़ यह सफलता हासिल की है, आइए जान लेते हैं-

 मशहूर सिंगर्स रिहाना और लेडी गागा के गानों को पछाड़ा 
नाटू-नाटू ने ऑस्कर 2023 का 'बेस्ट ओरिजनल सॉन्ग' का खिताब अपने नाम किया है। इसके साथ ही इसने टेल इट लाइक ए वूमेन के अपलॉज, टॉप गन: मैवरिक के होल्ड माई हैंड, ब्लैक पैंथर: वकांडा फॉरएवर के लिफ्ट माई अप और एवरीथिंग एवरीवेयर ऑल एट वंस के दिस इज ए लाइफ गानों को पीछे छोड़ दिया है। इस तरह इंटरनेशनल लेवल पर ये भारत की सबसे बड़ी जीत बन गई है। 

खबरें और भी हैं...  हरियाणा में खाटू श्याम के भक्तों की बस पलटी; बहादुरगढ़ में हुआ हादसा, राजस्थान से दर्शन कर लौट रहे थे, घायलों की संख्या बहुत ज्यादा

एम एम कीरावनी ने स्टेज पर कही ये बात 
ऑस्कर 2023 का अवॉर्ड लेने के लिए गाने के कंपोजर एम एम कीरावनी स्टेज पर पहुंचे। सम्मान हासिल करने के बाद उन्होंने गाना गाते हुए स्पीच दी। एम एम कीरावनी ने इसे संभव बनाने के लिए सबका शुक्रिया अदा किया। उन्होंने अपने शब्दों से सबका आभार व्यक्त किया। अवॉर्ड मिलने की खुशी कीरावनी के चेहरे से साफ जाहिर हो रही थी। गौरतलब हो कि 95वें ऑस्कर अवॉर्ड का आयोजन अमेरिका के लॉस एंजलिस स्थित डोलबी थियेटर में हुआ था। 

खबरें और भी हैं... लोकसभा चुनाव से पहले RSS की बेहद महत्वपूर्ण मीटिंग:मोहन भागवत और भाजपा अध्यक्ष समेत बड़े नेता पहुंचे।

'Naatu Naatu' song booms at Oscars