RRR at Oscar 2023: फिल्म RRR ने भारत का सीना गर्व से चौड़ा कर दिया; Naatu Naatu का ऑस्कर अवॉर्ड में डंका

फिल्म RRR ने भारत का सीना गर्व से चौड़ा कर दिया; Naatu Naatu का ऑस्कर अवॉर्ड में डंका, गाने को 'बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग' का खिताब

RRR at Oscar 2023

RRR at Oscar 2023: साल 2022 में आई साउथ सिनेमा की फिल्म RRR ने भारत का सीना गर्व से चौड़ा कर दिया है। आज RRR फिल्म के जरिए एक बार फिर भारत का नाम दुनियाभर में चमक रहा है। आज दुनिया के लोग यह कहने को मजबूर है कि भारतीय फिल्म RRR ने कमाल कर दिया। दरअसल, फिल्म RRR ने ऑस्कर 2023 अवॉर्ड में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। फिल्म के गाने Naatu Naatu का ऑस्कर अवॉर्ड में डंका बजा है।

नाटू-नाटू गाने को 'बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग' कैटेगरी में ऑस्कर अवॉर्ड दिया गया है। नाटू-नाटू गाने के संगीतकार एमएम कीरावानी (M. M. Keeravani) और गीतकार चंद्रबोस ने ऑस्कर के मंच पर अवार्ड लिया। इस बीच तालियों की गड़गड़ाहट से पूरा ऑडिटोरियम गूंज उठा। वहीं फिल्म RRR के अलावा भारत की एक और फिल्म 'The Elephant Whisperers' 'बेस्ट डॉक्युमेंट्री शॉर्ट फिल्म' के लिए ऑस्कर अवॉर्ड जीती है। इस फिल्म का निर्माण गुनीत मोंगा ने किया है। ऑस्कर मंच पर फिल्म को मिला यह सम्मान गुनीत मोंगा ने ही हासिल किया।

फिल्म RRR की टीम बोली- यह अद्भुत क्षण, शब्दों में वर्णन नहीं

ऑस्कर अवॉर्ड हासिल करने के बाद फिल्म RRR की टीम के पांव जमीन पर नहीं लग रहे हैं। टीम में खुशी की लहर इसकदर है कि कुछ कहा नहीं जा सकता। फिल्म RRR की टीम का कहना है कि, यह अद्भुत क्षण है और इस क्षण को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। कोई भी शब्द इस अद्भुत क्षण का वर्णन नहीं कर सकता। नाटू-नाटू (Naatu Naatu Wins Oscar 2023) गाने के संगीतकार एमएम कीरावानी ने कहा कि, यह हर भारतीय का गौरव है। वहीं फिल्म RRR के गाने को ऑस्कर अवॉर्ड मिलने पर साउथ सुपरस्टार चिरंजीवी ने कहा कि ऑस्कर अभी भी भारत के लिए एक सपना होता लेकिन एसएस राजामौली ने साहस और दृढ़ विश्वास के साथ यह कर दिखाया है। बतादें कि, फिल्म RRR ऑस्कर के अलावा कई और अवार्ड जीत चुकी है.

RRR at Oscar 2023 Naatu Naatu Wins Oscar
RRR at Oscar 2023 Naatu Naatu Wins Oscar

पीएम मोदी भी फिल्म RRR की सफलता पर गदगद

फिलहाल फिल्म RRR के गाने नाटू-नाटू की इस बड़ी उपलब्धि के बाद दुनियाभर से बधाई मिल रही है। वहीं फिल्म RRR की इस सफलता से पीएम मोदी भी गदगद हो गए हैं। पीएम मोदी ने फिल्म RRR के गाने नाटू-नाटू (Naatu Naatu Wins Oscars 2023) पर ट्वीट करते हुए कहा कि, "नाटू-नाटू की लोकप्रियता वैश्विक है। यह एक ऐसा गाना होगा जिसे आने वाले सालों तक याद रखा जाएगा।" वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'द एलिफेंट व्हिस्परर्स' की टीम को भी बेस्ट डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट फिल्म का ऑस्कर जीतने पर बधाई दी।

RRR at Oscar 2023 Naatu Naatu Wins Oscar
RRR at Oscar 2023 Naatu Naatu Wins Oscar

दुनियाभर में 1200 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई

बतादें कि, एसएस राजामौली द्वारा निर्देशित फिल्म 'RRR' ने रिलीज होते ही लोगों के दिलों पर राज कर लिया था। फिल्म 'आरआरआर' ने बॉक्स ऑफिस पर खूब तहलका मचाया और इसने दुनिया भर में 1200 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की थी। फिल्म 'RRR' में जूनियर एनटीआर और राम चरण लीड रोल में नजर आए थे। वहीं फिल्म RRR में बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन और एक्ट्रेस आलिया भट्ट भी सपोर्टिंग रोल में थे।