Punjab Rain Flood: CM हो तो भगवंत मान जैसा; बाढ़ में फंसे लोगों के लिए दे दिया अपना सरकारी हेलीकॉप्टर, खुद ग्राउंड ज़ीरो पर

CM हो तो भगवंत मान जैसा; बाढ़ में फंसे लोगों के लिए दे दिया अपना सरकारी हेलीकॉप्टर, खुद ग्राउंड ज़ीरो पर, पीड़ितों को मुआवजा

CM Bhagwant Mann Gave His Govt Helicopter For Flood Affected People

CM Bhagwant Mann Gave His Govt Helicopter For Flood Affected People

Punjab Rain Flood: भारी बारिश के चलते हिमाचल और जम्मू-कश्मीर के साथ-साथ पंजाब में भी बाढ़ का कहर बरप रहा है। सतलुज, ब्यास और रावी जैसी नदियां अपने पूरे उफान पर हैं। इन नदियों का जलस्तर खतरे के निशान पर आने से पंजाब के गुरदासपुर, पठानकोट, कपूरथला, मोगा, तरनतारन, फाजिल्का, फिरोजपुर, अमृतसर और होशियारपुर में हालात बेहद खराब होते जा रहे हैं। इन जिलों में गांव के गांव बाढ़ में डूब गए हैं। इस बीच कई परिवार और लोग जहां के तहां फंस गए हैं। जिन्हें वहां से सुरक्षित निकालने का काम किया जा रहा है।

CM मान ने अपना सरकारी हेलीकॉप्टर दिया

पंजाब के बाढ़ग्रस्त इलाकों से पीड़ित लोगों को सुरक्षित निकालने और उन्हें राशन-पानी की मदद पहुंचाने के लिए सीएम भगवंत मान ने अपना सरकारी हेलीकॉप्टर दे दिया है। जब तक बाढ़ प्रभावित इलाकों में ज़रूरत होगी, मुख्यमंत्री मान का हेलीकॉप्टर जनसेवा के लिए उपलब्ध रहेगा। सीएम भगवंत मान ने कहा कि, पंजाब सरकार का ये हेलीकॉप्टर जनता का है क्योंकि जनता की बनाई हुई ये सरकार है। जब तक पंजाब के लोगों के बचाव और राहत कार्य के लिए इसकी ज़रूरत है, तब तक यह हेलीकॉप्टर लोगों के लिए तत्पर रहेगा।

ग्राउंड ज़ीरो पर उतरे CM भगवंत मान

पंजाब के CM भगवंत मान खुद ग्राउंड ज़ीरो पर भी उतरे हुए हैं। उन्होंने आज गुरदासपुर और पठानकोट के बाढ़ प्रभावित इलाकों का जायजा लिया है। इसी बीच उन्होंने अपना सरकारी हेलीकॉप्टर लोगों के राहत-बचाव कार्य के लिए दे दिया। बाढ़ग्रस्त इलाकों में अपने दौरे के दौरान सीएम मान ने वहां पीड़ित लोगों से बातचीत भी की और उनका हौसला बढ़ाया। लोगों ने भी खुलकर सीएम मान के सामने अपनी परेशानी बयां की। सीएम मान ने भी लोगों की हर परेशानी के निदान का भरोसा दिया।

सीएम भगवंत मान ने सोशल मीडिया पर लिखा- ''आज गुरदासपुर और पठानकोट के बाढ़ प्रभावित इलाकों का ग्राउंड ज़ीरो पर जाकर जायज़ा लिया। स्थानीय लोगों से बातचीत करते हुए उन्हें हौंसला और हिम्मत बनाए रखने की अपील की। प्राकृतिक आपदा किसी के बस में नहीं होती, लेकिन हमारी सरकार द्वारा किसी को असहाय नहीं छोड़ा जाएगा। हमारे लिए एक-एक जान कीमती है। पंजाब सरकार का हेलीकॉप्टर लोगों की मदद के लिए हर वक्त हाज़िर है। जल्द ही हालात सामान्य हो जाएंगे।''

बाढ़ पीड़ितों के लिए मुआवजे का ऐलान

पंजाब में सीएम भगवंत मान ने बाढ़ पीड़ितों के लिए मुआवजे का ऐलान भी किया है। बाढ़ प्रभावित इलाकों में पहुंचे सीएम भगवंत मान ने पीड़ित लोगों को बाढ़ से हुए उनके नुकसान के लिए सरकार द्वारा भरपाई करने की बात कही। लोगों को बाढ़ से हुए नुकसान की भरपाई का आश्वासन दिया। सीएम मान ने कहा कि, जैसे ही बाढ़ का पानी घटेगा, वादे के मुताबिक लोगों के हर नुकसान की भरपाई ज़रूर करेंगे। लोगों के नुकसान के लिए आकलन के लिए सरकार काम कर रही है।

CM ने फ्लड मैनेजमेंट कमेटी बनाई

पंजाब के बाढ़ प्रभावित इलाकों की निगरानी के लिए सीएम भगवंत मान ने फ्लड मैनेजमेंट कमेटी भी बनाई है। जिसमें कैबिनेट मंत्रियों को अलग-अलग बाढ़ग्रस्त इलाकों की ज़िम्मेदारी दी गई है। जिसके बाद कैबिनेट मंत्री अपने बाढ़ग्रस्त इलाकों में जाकर दौरा कर रहे हैं और लोगों से मिल रहे हैं। इसके अलावा पंजाब के बाढ़ प्रभावित इलाकों में NDRF के बाद सेना को भी उतार दिया गया है। NDRF के साथ-साथ सेना द्वारा भी रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। सेना के हेलीकॉप्टर से भी राहत-सहायता पहुंचाई जा रही है।