Chandigarh Police Announced 10 Thousand Reward On Violent Protesters

सूचना दीजिए, इनाम में 10 हजार मिलेंगे; चंडीगढ़ पुलिस ने हिंसक प्रदर्शनकारियों की तस्वीरें पब्लिक कीं, लोगों से इनकी जानकारी मांगी

Chandigarh Police Announced 10 Thousand Reward On Violent Protesters

Chandigarh Police Announced 10 Thousand Reward On Violent Protesters

Chandigarh Police Announced 10 Thousand Reward On Violent Protesters: 8 फरवरी को चंडीगढ़-मोहाली बॉर्डर पर भारी हिंसा पनप गई थी। यहां बंदी सिखों की रिहाई के लिए प्रदर्शन कर रहे कौमी इंसाफ मोर्चा के प्रदर्शनकारियों ने चंडीगढ़ में घुसने को लेकर जमकर उत्पात मचाया था। प्रदर्शनकारियों ने चंडीगढ़ पुलिस से झड़प करते हुए हिंसा की थी। प्रदर्शनकारियों ने लाठी-डंडों, तलवारों और अन्य हथियारों के साथ चंडीगढ़ पुलिस पर हमला किया था। इसमें चंडीगढ़ पुलिस के कई जवान घायल हुए थे और साथ ही पुलिस की गाड़ियों को भी नुकसान पहुंचा था।

फिलहाल, अब चंडीगढ़ पुलिस ऐसे हिंसक प्रदर्शनकारियों को ढूढ़ते हुए उनपर कड़ी कार्रवाई करने के मूड में हैं। चंडीगढ़ पुलिस अब इन्हें कतई बख्शना नहीं चाहती है। इससे पहले जहां चंडीगढ़ पुलिस ने लोगों से हिंसा की वीडियोज-फोटोज भेजने को कहा था तो वहीं अब पुलिस ने हिंसक प्रदर्शनकारियों की 10 तस्वीरें सार्वजनिक की हैं और कहा है कि इनके बारे में जो भी जानकारी देगा उसे 10 हजार रूपए का इनाम दिया जाएगा। इन 10 तस्वीरों में 3 हिंसक प्रदर्शनकारियों के नाम चंडीगढ़ पुलिस ने पहले से ही साझा कर रखे हैं।

कहां भेजनी है जानकारी?

चंडीगढ़ पुलिस के मुताबिक, हिंसक प्रदर्शनकारियों की पहचान या हिंसा से जुड़ी कोई भी अन्य जानकारी मेल आईडी firno.63@gmail.com पर भेजी जा सकती है। इसके अलावा व्हाट्सएप नंबर 9875984001 पर व्हाट्सएप कर सकते हैं। जानकारी देने वाले को 10 हजार रुपए का इनाम दिया जाएगा। साथ ही जानकारी देने वाले को गुप्त रखा जाएगा।

Chandigarh Police Announced 10 Thousand Reward On Violent Protesters
Chandigarh Police Announced 10 Thousand Reward On Violent Protesters

36 थाना में FIR दर्ज

बतादें कि, हिंसक प्रदर्शनकारियों पर सेक्टर-36 थाना में हत्या की कोशिश 307 के साथ धारा 147, 148, 149, 186,188, 332, 353, 323, 307, 392, 397 427, 120 बी, 25, 54, 59 और 3 प्रिवेंशन ऑफ डैमेज प्रॉपर्टी एक्ट 1984 के तहत FIR दर्ज की गई है।

 

रिपोर्ट- रंजीत शम्मी