एक लाख से कम मंथली इनकम वाले परिवारों की मेधावी बेटियों को फ्री स्कूटी देगी योगी सरकार
Rani Laxmibai Scooty Scheme
लखनऊः उत्तर प्रदेश में मेधावी लड़कियों को स्कूटी दी जाएगी. यूपी कैबिनेट ने इस संबंध में प्रस्ताव पास कर दिया है. इस योजना का बजट 400 करोड़ होगा. बैठक के बाद उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने प्रेसवार्ता कर बताया कि इस योजना का नाम रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना होगा. इसके अलावा उत्तर प्रदेश कैबिनेट की मीटिंग में कई महत्वपूर्ण फैसले हुए हैं. बैठक में कुल 18 प्रस्ताव पास किए गए हैं. इसमें 333 किमी का विंध्य एक्सप्रेस वे भी शामिल है. प्रयागराज, भदोही, मिर्जपुर और सोनभद्र तक इसकी कुल लागत 26315 करोड़ आएगी. यह भी तय हुआ कि संभल दंगे को लेकर सरकार की ओर से कराई गई जांच की रिपोर्ट मानसून सत्र के दौरान टेबल की जाएगी.
बता दें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में उत्तर प्रदेश कैबिनेट की बेहद महत्वपूर्ण बैठक मंगलवार सुबह मुख्यमंत्री आवास पर हुई. इसमें विभिन्न विभागों से जुड़े एक दर्जन से अधिक अहम प्रस्तावों को मंजूरी के लिए पेश किया गया. इनमें से कई प्रस्तावों को कैबिनेट ने मंजूरी दे दी. इन्हीं प्रस्तावों में एक प्रस्ताव मेधावी छात्राओं को स्कूटी देने का भी रहा. यूपी कैबिनेट ने इस संबंध में प्रस्ताव पास कर दिया है. इस योजना का बजट 400 करोड़ होगा. इस योजना का नाम रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना होगा.
किन्हें मिलेगी स्कूटी: बैठक में तय हुआ है कि सभी प्रकार के उच्च शिक्षण संस्थान, राज्य विश्वविद्यालय निजी विश्वविद्यालय, उच्च संस्थानों 25 -26 सत्र के जो ग्रेजुएशन के पास आउट में प्रत्येक विश्विद्यालय की उच्च रैंक वाली पांच प्रतिशत लड़कियों को इसका लाभ दिया जाएगा. इसके साथ ही बीमा और हेलमेट भी दिया जाएगा. इन छात्राओं की संख्या 50 हजार होगी. ये भी कि जिनके परिवार की वार्षिक आय ₹12 लाख से कम होगी, रजिस्ट्रेशन शुल्क, वाहन बीमा सरकार वहन करेगी. साथ 5 लीटर पेट्रोल स्कूटी प्रदान करते समय दिया जाएगा. दिव्यांगजन, निराश्रित व शहीद परिवार की छात्राओं को भी इसका लाभ दिया जाएगा. इसके लिए मेरिट मानक नहीं होगा.स्कूटी का क्रय GeM पोर्टल से होगा.
इसके साथ ही भारतीय ज्ञान परंपरा के शोध पीठ प्रत्येक एडेड और विश्व विद्यालय में समावेश किया जाएगा. जिसके लिए अनुदान सरकार देगी. विश्वविद्यालय को दो करोड़ और कॉलेज को एक करोड़ मिलेंगे. जिसको फिक्स डिपाजिट किया जाएगा और उसके ब्याज से संचालन होगा. वाराणसी में छात्रावास 500 स्क्वायर मीटर भूमि पर 500 महिलाओं के लिए बनेगा.
अन्य फैसले
- विंध्य-पूर्वांचल स्पर लिंक (ग्रीनफील्ड) 6 लेन, 8 लेन विस्तारीकरण को मंजूरी. 9039 करोड़ की परियोजना, ₹5628 करोड़ निर्माण के लिए और 1731 हेक्टेयर भूमि ₹3379 करोड़ क्रय के लिए. इससे गाजीपुर-मिर्जापुर-चंदौली सम्बद्ध होंगे.
- आउट सोर्सिंग सेवा निगम के लिए 20 करोड़ का ऋण सरकार देगी. पांच साल बाद इसकी अदायगी होगी. दो करोड़ रुपये सालाना वापस करना होगा.
- विधानसभा का मानसून सत्र तीन से छह अगस्त तक होगा. जिसमें सप्लिमेंट्रि बजट भी आएगा.