CM Nayab Singh Saini Urges Youth
BREAKING
शिमला में कांग्रेस का प्रदर्शन, CM सुक्खू बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार, राहुल-प्रियंका की हिरासत का किया विरोध राहुल गांधी और प्रियंका की हिरासत पर कांग्रेस का हमला, कुलदीप राठौर बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार हिमाचल में बादल फटने से भारी तबाही, कांगड़ा के शाहपुर में छह मकान बहे, कई परिवारों ने भागकर बचाई जान कश्मीर में लगातार बारिश से बिगड़े हालात, सुखनाग नदी उफान पर, कई इलाकों में बाढ़ और भूस्खलन से भारी नुकसान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने मुरथल शक्ति केंद्र पर कार्यकर्ताओं के साथ किया सहभोज, सरल पोर्टल, बूथ सशक्तिकरण पर दिया जोर

पिंजौर में CM नायब सैनी का युवाओं को संदेश, पर्यावरण संरक्षण और नशा मुक्त हरियाणा का दिलाया संकल्प

pinjor

CM Nayab Singh Saini Urges Youth

पंचकूला। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंचकूला के पिंजौर में आयोजित युवा कल्याण समिति एवं किसानों के संवाद कार्यक्रम में भाग लेते हुए युवाओं से पर्यावरण संरक्षण, जल बचाने, नशा मुक्त हरियाणा और राष्ट्र सेवा का संकल्प लेने का आह्वान किया। इस अवसर पर उन्होंने वृक्षारोपण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भी शिरकत की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पिंजौर की पावन धरती पर प्रदेश के ऊर्जावान युवाओं के बीच आना उनके लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम युवा शक्ति, पर्यावरण संरक्षण और राष्ट्र निर्माण का प्रेरणादायक संगम है।

सीएम सैनी ने बताया कि हरियाणा के सभी 21 राजकीय विश्वविद्यालयों में युवा कल्याण समितियों का गठन किया जा चुका है। वर्तमान में 210 युवा प्रतिनिधि चार दिवसीय प्रशिक्षण एवं पर्यावरण जागरूकता शिविर में भाग ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि ये युवा पूरे हरियाणा की युवा चेतना का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं और पर्यावरण संरक्षण को जन आंदोलन बनाने में अहम भूमिका निभाएंगे।

मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार प्रत्येक जिला मुख्यालय पर 5 से 100 एकड़ क्षेत्र में ऑक्सीजन पार्क विकसित करने की योजना पर काम कर रही है। इसके तहत सोनीपत में 116 एकड़ और यमुनानगर में 11 एकड़ क्षेत्र में नगर वन विकसित किए गए हैं। इसके अलावा कुरुक्षेत्र की 48 कोस परिधि के 134 तीर्थों में पंचवटी वाटिका विकसित की जा रही है, जबकि पूरे प्रदेश में 53 हर्बल पार्क स्थापित किए जा चुके हैं।

उन्होंने कहा कि प्लास्टिक प्रदूषण को रोकने के लिए राज्य में सिंगल यूज प्लास्टिक की 19 वस्तुओं पर प्रतिबंध लगाया गया है। साथ ही हर गांव पेड़ों की छांव, हर घर हरियाली और पौधगिरी जैसी योजनाओं के माध्यम से हरित हरियाणा के लक्ष्य को आगे बढ़ाया जा रहा है।

कार्यक्रम के अंत में मुख्यमंत्री ने युवाओं से अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने, स्वच्छता अपनाने, जल संरक्षण, नशा मुक्त हरियाणा और राष्ट्र सेवा के लिए सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया।