नाबालिग लड़की को अगवा करने का केस दर्ज

नाबालिग लड़की को अगवा करने का केस दर्ज

नाबालिग लड़की को अगवा करने का केस दर्ज

नाबालिग लड़की को अगवा करने का केस दर्ज

मोहाली। शहर में नाबालिग लड़की को अगवा कर ले जाने के मामला सामने आया है। मटौर थाने में अज्ञात व्यक्ति  के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। लड़की की मां आशा रानी ने पुलिस को दी ‌शिकायत में बताया है कि उसके पति की कुछ समय पहले मौत हो गई थी। ऐसे में वह अपने भाई के साथ रहने लग पड़ी थी। उसकी बेटी दसवीं कक्षा की पढ़ाई कर रही है। बेटी 11 मार्च को शाम सात बजे के करीब बिना बताए घर से चली गई। लेकिन उसके बाद वापस नहीं आई। उन्होंने अपने स्तर पर बेटी की काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग पाया। इसी बीच उन्हें किसी ने बताया कि कोई युवक उनकी बेटी को शादी का झांसा देकर अपने साथ ले गया। पुलिस ने लड़की की मां की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि दोनों आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है। जल्दी ही आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा।