BJP Foundation Day: भाजपा ने मनाया 44वां स्थापना दिवस
BREAKING
चंडीगढ़ लोकसभा के लिए मनीष तिवारी के टिकट की घोषणा के बाद चंडीगढ़ युवा कांग्रेस से इन पद धारकों के इस्तीफे के बारे में कुछ अटकलें उत्तराखंड के पूर्व डीजीपी अशोक अग्रवाल की बेटी कुहू गर्ग को यू पी एस सी परीक्षा में मिली 176वी रैंक छत्तीसगढ़ में 18 नक्सलियों का एनकाउंटर; सुरक्षाकर्मियों ने जंगल में मार गिराया, भारी मात्रा में हथियार बरामद, 3 जवान भी घायल हिसार से रणजीत सिंह के सामने होंगी जजपा की नैना चौटाला, जजपा ने हरियाणा की पांच लोकसभा सीटों पर उतारे प्रत्याशी चंडीगढ़ में मर्डर कर यूपी में बाबा बना शख्स; 35 साल तलाशती रही पुलिस, खुद का भी भेष बदला, अब अपनाई ये ट्रिक तो आ गया जाल में

BJP Foundation Day: भाजपा ने मनाया 44वां स्थापना दिवस

BJP Foundation Day

BJP Foundation Day

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर और प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप रहे उपस्थित

शिमला, BJP Foundation Day: भाजपा नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर एवं प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने भाजपा मुख्यालय दीपकमल चक्कर शिमला(BJP Headquarters Deepkamal Chakkar Shimla) में ध्वजारोहण कर भाजपा का 44 वां स्थापना दिवस मनाया , उनके साथ भाजपा प्रदेश महामंत्री(BJP State General Secretary) त्रिलोक जमवाल विशेष रूप में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के उपरांत सभी भाजपा नेताओं ने वर्चुअल माध्यम से राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा(National President Jagat Prakash Nadda) एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का उद्बोधन सुना।

इस मौके पर भाजपा के नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर और प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने सभी कार्यकर्ताओं को भाजपा के स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई भी दी।

जयराम ठाकुर ने कहा कि भाजपा आज विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल है और इसके लिए सभी कार्यकर्ताओं ने अथक संघर्ष किया है जो स्वरूप आज भारतीय जनता पार्टी का अंतरराष्ट्रीय स्तर पर है वह लाखों कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम है।
 
उन्होंने कहा भाजपा सबका साथ-सबका विकास-सबका विश्वास और सबका प्रयास के मंत्र के साथ काम कर रही है। सामाजिक न्याय और सशक्तिकरण को हमने हमेशा अपने हृदय और कार्यशैली में सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। 

सामाजिक न्याय हमारे लिए राजनीतिक नारेबाजी का हिस्सा नहीं बल्कि हमारे लिए आर्टिकल ऑफ फेथ है।

सुरेश कश्यप ने कहा की विपक्षी दल जितना मर्जी प्रयास कर ले पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता को कम नहीं कर सकते जिस प्रकार से प्रधानमंत्री जन जन से जुड़े हैं और सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलते हैं उससे साफ दिखता है कि आने वाले लोकसभा चुनावों में एक बार फिर भाजपा की सशक्त सरकार भारत में बनने जा रही है।

उन्होंने कहा हमारा समर्पण है मां भारती को, हमारा समर्पण है देश के कोटि-कोटि जनों को,  हमारा समर्पण है देश के संविधान को।

आज भाजपा विकास और विश्वास का पर्याय है, नए विचार का पर्याय है और देश की विजय यात्रा में एक मुख्य सेवक बन कर अपनी भूमिका निभा रही है।

यह पढ़ें:

हनुमान जयंती के लिए जाखू मंदिर में की गई विशेष पूजा: हनुमान जी के दर्शन करने को उमड़ा लोगो का सैलाब

लंपी वायरस से हिमाचल मे हुई 11,308 पशुओं की मौत: ऊन खरीद प्रक्रिया पर अस्थायी रूप से रोक !

माता वैष्णों देवी मंदिर तर्ज पर विकसित किए जाएंगे देवभूमि हिमाचल के शक्तिपीठ: बनाया जायेगा मास्टर प्लान !