Hanuman Jayanti 2023
BREAKING
पेपर लीक मुद्दे पर कांग्रेस के प्रदर्शन पर AAP का हमला, संजय सिंह और आतिशी ने उठाए सवाल सोनम वांगचुक को मेदांता अस्पताल ले जाने का हाई कोर्ट का आदेश, कहा- पसंद के अस्पताल में इलाज कराना मौलिक अधिकार यूपी कैबिनेट की बड़ी मंजूरी, 26,315 करोड़ रुपये से बनेगा 333 किमी लंबा विंध्य एक्सप्रेसवे, पूर्वांचल और गंगा एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा पंजाब विधानसभा का मानसून सत्र 3 अगस्त से; 10 लाख नए राशन कार्ड बनाए जाएंगे, CM मान बोले- मैनुअल नहीं डिजिटल वैरिफिकेशन होगा दिल्ली में PM आवास के पास राहुल गांधी का विरोध प्रदर्शन; मोदी-धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग, कई कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया गया

हनुमान जयंती के लिए जाखू मंदिर में की गई विशेष पूजा: हनुमान जी के दर्शन करने को उमड़ा लोगो का सैलाब

Alot of people can be seen on the occasion of Hanuman Jayanti

Alot of people can be seen on the occasion of Hanuman Jayanti 2023

Hanuman Jayanti 2023:हिमाचल के

शिमला के हनुमान मंदिर में हनुमान जयंती के दिन प्रसिद्ध जाखू हनुमान मंदिर, संकट मोचन और खुशहाला महावीर मंदिर में हनुमान पर विशेष पूजा की गई। जाखू हनुमान मंदिर के कपाट सुबह 4 बजे ही पूजा के लिए खोल दिए गए थे। बजरंग बली के दर्शन करने के लिए जाखू हनुमान मंदिर में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। लोग मंदिर में हनुमान जी के दर्शन करने के लिए लाइनों में खड़े नजर आएं। वही संकट मोचन मंदिर और खुशहाला मंदिर के कपाट 6 बजे खोले गए। हनुमान जयंती पर मंदिरों की अलग-अलग फूलों से सजावट की गई है।  जाखू मंदिर को गेंदे के फूलों से सजाया गया है। वीरवार सुबह हनुमान जी का शृंगार कमल, जैसमीन और गुलाब के फूलों से किया गया। सुबह 7:00 बजे मंदिर में आरती शुरू की गई।

आरती के बाद रोट, हलवे और भंडारे का भोग लगाया गया। वही 9 बजे हवन किया गया और 10 बजे मानस संकीर्तन मंडल ने सुदंरकांड का पाठ किया। संकट मोचन मंदिर में सुबह 10 बजे अखंड हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। खुशहाला महावीर मंदिर में हवन और रामचरितमानस का पाठ किया गया। हनुमान जन्मोत्सव पर जाखू मंदिर में विशेष रूप से जलेबी, बालूशाही और फ्रूटी के स्टाल लगाए गए हैं। मिठाई बीकानेर के हलवाई बना रहे हैं। सुबह 7:30 बजे भंडारा शुरू हो गया है। संकट मोचन मंदिर और खुशहाला मंदिर में भी भंडारा लगाया गया है। हनुमान जन्मोत्सव भक्तो की आस्था देखने योग्य हैं।

यह भी पढ़े:

https://www.arthparkash.com/11308-animals-died-due-to-lumpy-virus

https://www.arthparkash.com/shaktipeeth-of-himachal-will-be-developed-on-the-lines-of-mata-vaishno-devi-temple

https://www.arthparkash.com/hp-high-court-made-important-decision