Fake number plate on stolen bike, youth arrested:चोरी की बाइक पर नकली नंबर प्लेट, युवक गिरफ्तार: सेक्टर-25 में पुलिस कार्रवाई, जनवरी में चोरी हुई थी बाइक
BREAKING
हरियाणा के स्कूलों में सर्दी की छुट्टियां बढ़ीं; भीषण ठंड के चलते शिक्षा विभाग का फैसला, सभी सरकारी-प्राइवेट स्कूल बंद रहेंगे, पढ़िए चंडीगढ़ में महिलाओं को हिप्नोटाइज कर लूट-पाट करते; पुलिस ने 5 शातिर दबोचे, बातों में फंसाकर सोने के गहने और नकदी लूट लेते थे पंजाब में स्कूलों का समय बदला; जबरदस्त ठंड और शीतलहर के चलते फैसला, 21 जनवरी तक लागू रहेगी यह नई टाइमिंग, पढ़िए 'पापा बहुत बड़े कर्जे में हैं'..; वोट डालकर लौट रहे अक्षय कुमार से लड़की ने लगाई मदद की गुहार, फिर अक्षय ने जो किया, वो देखिए IPS शत्रुजीत कपूर को ITBP चीफ बनाया गया; हरियाणा के चर्चित DGP रहे, अब संभालेंगे भारत-तिब्बत सीमा पुलिस की कमान

चोरी की बाइक पर नकली नंबर प्लेट, युवक गिरफ्तार: सेक्टर-25 में पुलिस कार्रवाई, जनवरी में चोरी हुई थी बाइक

undefined

Fake number plate on stolen bike, youth arrested:

सेक्टर-25 में पुलिस ने देर रात कार्रवाई करते हुए चोरी की मोटरसाइकिल पर नकली नंबर प्लेट लगाकर घूम रहे एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान सेक्टर-25 निवासी अशोक कुमार उर्फ टिड्डा (36) के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, सेक्टर-11 थाना पुलिस की टीम वीरवार रात करीब 10:45 बजे सेक्टर-25 स्थित गैस एजेंसी टर्न के पास पैदल गश्त कर रही थी। इसी दौरान एक युवक बाइक पर सवार होकर वहां पहुंचा। पुलिस टीम को सामने देखकर उसने अचानक बाइक रोक दी और वापस मुड़ने की कोशिश की, लेकिन उसी समय बाइक बंद हो गई। आरोपी की घबराहट और संदिग्ध गतिविधियां देखकर पुलिस को उस पर शक हुआ।

पुलिस ने तुरंत उसे काबू किया और पूछताछ शुरू की। आरोपी के पास वाहन के दस्तावेज मांगने पर वह कोई कागज नहीं दिखा सका। पुलिस ने मोटरसाइकिल की जांच की तो सामने की नंबर प्लेट गायब मिली। चेसिस और इंजन नंबर की जांच में पता चला कि यह स्प्लेंडर बाइक जनवरी में चोरी होने की रिपोर्ट में दर्ज है। आरोपी अशोक कुमार बाइक पर नकली नंबर लगाकर इलाके में घूम रहा था।

पुलिस ने मोटरसाइकिल को जब्त कर लिया है और आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी ने बाइक कहां से चोरी की या वह किसी गिरोह से जुड़ा है। मामले में आगे की जांच जारी है।