Big Robbery at Sector-34 House in Chandigarh
BREAKING
चंडीगढ़ विजिलेंस का बड़ा एक्शन; HDM को 15000 रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा, साथ में दलाल भी गिरफ्तार, टीम ने बिछा रखा था जाल PM मोदी ने कहा- मेरा अगला जन्म बंगाल में होने वाला; मालदा में रैली को संबोधित करते हुए बयान, लोगों से माफी मांगी VIDEO हरियाणा में JJP के नए प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति; करनाल के इस नेता को सौंपी गई बड़ी जिम्मेदारी, निशान सिंह के इस्तीफे के बाद फैसला WhatsApp ने कहा- हम भारत छोड़ देंगे; दिल्ली हाईकोर्ट में दो टूक- हम मैसेजेस एन्क्रिप्शन नहीं तोड़ेंगे, मजबूर किया तो चले जाएंगे EVM-VVPAT पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला; 100% मिलान की मांग वाली सभी याचिकाएं खारिज, उम्मीदवारों को दिया ये विकल्प

चंडीगढ़ के सेक्टर-34 में बड़ी लूट; दंपति को बेसुध कर लाखों की नकदी और ज्वेलरी लूटी, लूटकांड से पुलिस में हड़कंप

Big Robbery at Sector-34 House in Chandigarh

Big Robbery at Sector-34 House in Chandigarh

Big Robbery at Sector-34 House in Chandigarh: नए साल की दस्तक से पहले चंडीगढ़ में कांड पर कांड हुए जा रहे हैं| शहर में अब एक बड़ा लूटकांड हो गया है| सेक्टर-34 स्थित एक घर में लूट हुई है| दंपति को बेसुध कर लाखों की नकदी और ज्वेलरी लूट ली गई है| लूट का आरोप घर की नौकरानी पर है जो कि फरार है|

बताया जाता है कि, शुक्रवार रात को नौकरानी ने खाने में कुछ मिलाया| जिसको खाकर दंपति की बेसुध अवस्था हो गई और दंपति के बेसुध होते ही नौकरानी ने घर में लाखों की नकदी और ज्वेलरी पर हाथ साफ कर दिया और चलते बनी| फिलहाल, लूट की सूचना पुलिस को दी गई है| मौके पर पहुंची पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है|

चार-पांच दिन पहले ही घर में आई थी नौकरानी

बताते हैं कि, लूट के बाद से फरार आरोपी नौकरानी चार-पांच दिन पहले ही घर में आई थी| नौकरानी ने दंपति से कहा था कि उन्हें नौकरानी की जरुरत है| इसकी जानकारी उसे हुई है और उसे एक माली ने भेजा है| नौकरानी की जरुरत होने पर दंपति ने उसे अपने घर में रख लिया| हालांकि, इस दौरान नौकरानी का वेरिफिकेशन नहीं हो पाया| दंपति ने सोचा चलो बाद में करा देंगे| लेकिन इससे पहले कि दंपति द्वारा नौकरानी का वेरिफिकेशन कराया जाता| वह लूटकांड को अंजाम दे गई|

कैसे हुआ लूट का खुलासा?

मिली जानकारी के मुताबिक, सेक्टर-34 के इस घर में भूपिंदर सिंह(करीब 70 साल) और उनकी पत्नी कंवलजीत (करीब 62 साल) रहते हैं| दंपति का सेक्टर 20 में कपड़ों का शोरूम है| शनिवार सुबह जब दंपति का एक करीबी घर पर पहुंचा तो देखा कि भूपिंदर और उनकी पत्नी कंवलजीत दोनों बेसुध हैं और घर में लूट हो चुकी है| करीबी ने फौरन इस बारे में पुलिस को सूचना दी| लूटी गई नकदी में 18 से 20 लाख की रकम और ज्वेलरी में सोने और डायमंड के जेवर शामिल बताए जाते हैं| हालांकि, लूट में ज्यादा स्पष्ट जानकारी अभी नहीं है|

शुक्रवार रात चंडीगढ़ में एक मर्डर भी हुआ

मालूम रहे कि, चंडीगढ़ के मौली जागरां में बीती रात एक युवक की चाकू घोंप कर बड़ी बेरहमी से हत्या कर दी गई| युवक को कई बार चाकू घोंपा गया| जिससे उसके पेट से उसकी आंतें भी बाहर आ गईं और सड़क खून से लाल हो गई| युवक की लाश का मंजर ऐसा था कि देखने वालों के रोंगटे खड़े हो गए|  रिपोर्ट- रंजीत शम्मी

पूरी खबर-  चंडीगढ़ में युवक का मर्डर, पेट से आंतें बाहर आईं; वो बचने के लिए दौड़ता रहा, बदमाश चाकू घोंपते रहे, कांप गए लाश देखने वाले