Bengaluru Video: सड़क चलते हादसे का खौफनाक वीडियो; बाइक पर जा रहे शख्स के सिर पर गिरी पेड़ की डाल, कोमा में गया

सड़क चलते हादसे का खौफनाक वीडियो; बाइक पर जा रहे शख्स के सिर पर गिरी पेड़ की डाल, कोमा में गया, हादसा CCTV में कैद

Bengaluru Tree Branch Falls on Bike Rider Accident Video

Bengaluru Tree Branch Falls on Bike Rider Accident Video

Bengaluru Accident Video: सही ही कहा गया है कि पता नहीं कब किस वक्त ज़िंदगी में कौन सा हादसा हो जाए। बेंगलुरु में एक बाइक सवार शख्स के साथ ऐसा ही कुछ हुआ। वह सड़क पर से गुजर रहा था कि इसी बीच अचानक से एक पेड़ की डाल उसके सिर के ऊपर आ गिरी।

डाल गिरते ही शख्स तुरंत सुन्न पड़ गया और बाइक समेत सड़क पर गिर पड़ा। जिसके बाद उसे आसपास के लोगों दौड़कर उठाने की कोशिश की। मगर वह उठा नहीं। जिसके बाद उसे बेसुध अवस्था में इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।

बताया जा रहा है कि सिर पर चोट लगने के कारण शख्स कोमा में चला गया है। उसका इलाज जारी है. मिली जानकारी के मुताबिक शख्स की पहचान 52 वर्षीय सतीश के रूप में हुई है। हादसे का CCTV वीडियो सामने आया है। वहीँ यह हादसा एक बड़ा सबक है की सड़क पर बेपरवाह नहीं बल्कि सतर्क होकर चला जाए.

वीडियो

 

Reel की सनक और मौत, समुद्र में बह गया युवक; किनारे चट्टान पर बैठा था, तेज लहरों ने अचानक घसीट लिया, वीडियो डरावना