जींद में दर्दनाक सड़क हादसा: खाटू श्याम जा रहे तीन श्रद्धालुओं को ट्रक ने कुचला, महिला समेत तीन की मौत

जींद में दर्दनाक सड़क हादसा: खाटू श्याम जा रहे तीन श्रद्धालुओं को ट्रक ने कुचला, महिला समेत तीन की मौत

Tragic road accident in Jind: Truck runs over three pilgrims

Tragic road accident in Jind

जींद। Tragic road accident in Jind: करनाल से खाटू श्याम जाते समय लजवाना कलां के पास 152-डी सड़क दुर्घटना में एक महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई। सभी करनाल के सेक्टर-13 व सेक्टर-8 के रहने वाले थे।

सभी ग्रांड विटारा कार में खाटू श्याम जा रहे थे। लजवाना कलां के पास उनकी कार के आगे कुत्ता आ गया। कुत्ता बंफर से टकरा गया। चालक ने कार रोककर गाड़ी चेक की। सभी कार से नीचे उतर गए। इतनी ही देर में पीछे से आ रहे एक ट्रक ने सभी को कुचल दिया।