उत्तराखंड में कृषि और बागवानी को लेकर बड़ा दावा, किसानों की आय वृद्धि में राज्य नंबर-1: मुख्यमंत्री धामी

Major claim regarding agriculture and horticulture in Uttarakhand

Major claim regarding agriculture and horticulture in Uttarakhand

रुद्रपुर। Major claim regarding agriculture and horticulture in Uttarakhand, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि उनकी सरकार की शीर्ष प्राथमिकता में ही कृषि आैर किसान हैं।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के लगातार प्रोत्साहन व हार्टीकल्चर के क्षेत्र में दी जा रही भारी-भरकम सब्सिडी का परिणाम है कि आज देश भर में उत्तराखंड के किसान आय वृद्धि के इंडेक्स में नंबर -वन पर हैं।

धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आैर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में केंद्र सरकार से राज्य के किसानों को भरपूर सहयोग मिल रहा है, यही कारण है कि बहुत जल्द उत्तराखंड हार्टीकल्चर का हब बनने की आेर अग्रसर है।
 

किसानों को 80 फीसद तक अनुदान

मुख्यमंत्री धामी शुक्रवार को पंत विवि में आयोजित पुरातन छात्र सम्मेलन आैर फिर गांधी पार्क में खेती बचाआे अभियान के तहत किसान संवाद सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सेब हो या ड्रैगन फ्रूट इनका उत्पादन करने वाले किसानों को राज्य सरकार 80 फीसद तक अनुदान मुहैया करा रही है।

सरकार का पूरा प्रयास प्राकृतिक व परंपरागत खेती को बढ़ावा देने का है, जिसके तहत हमारी सरकार सगंध खेती को प्रोत्साहित कर रही है, इसके लिए हम महक नीति लेकर आए हैं। यही नहीं कृषि यंत्रों पर भी हम भरपूर सब्सिडी उपलब्ध करा रहे हैं ताकि गरीब किसानों को कृषि कार्य में दिक्कत न आए।

मुख्यमंत्री धामी ने पंत विवि के पुरातन छात्रों का आह्वान किया कि वह अपने ज्ञान, विज्ञान आैर अनुसंधान के अनुभव का पूरा लाभ समाज को दें। उन्होेंने छात्रों से कहा कि आज उन्होंने जिन विषयों में भी सफलता हासिल की है, वह तभी सार्थक है जब उसका असली लाभ समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचे।

हम, हमारी पीढ़ियां भी उसका लाभ उठाकर आगे बढ़ सकें, देश-समाज का नाम विश्व में ऊंचा हो। सीएम ने कहा कि पंत विवि एक शिक्षण संस्थान ही नहीं बल्कि वह प्रशिक्षण का बड़ा केंद्र भी है, जहां से विद्यार्थी डिग्री के साथ व्यवहारिक शिक्षा हासिल करके निकलता है।

मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज चौहान की तारीफ करते हुए कहा कि यह सौभाग्य है कि उन जैसा व्यक्तित्व कृषि मंत्री के रूप में देश को मिला है।विद्यार्थियों के साथ खेत में जाकर उन्होंने जिस तरह प्रशिक्षण कार्य देखा, उससे निश्चित ही विवि के विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ा है।