रामपुर में दर्दनाक सड़क हादसा: फेसबुक लाइव के दौरान पिकअप खाई में गिरी, 6 लोगों की मौत

रामपुर में दर्दनाक सड़क हादसा: फेसबुक लाइव के दौरान पिकअप खाई में गिरी, 6 लोगों की मौत

Pickup truck plunges into a gorge during Facebook Live

Pickup truck plunges into a gorge during Facebook Live

 रामपुर (शिमला)। Pickup truck plunges into a gorge during Facebook Live, हिमाचल के शिमला जिले के उपमंडल रामपुर के दूरदराज क्षेत्र काशपाट और उरमन-जोगली के बीच शुक्रवार (26 जून, 2026) को एक दर्दनाक सड़क हादसे में छह लोगों की मौत हो गई।

हादसे का सबसे मार्मिक पहलू यह रहा कि दुर्घटना के समय पिकअप में सवार एक महिला फेसबुक पर लाइव होकर परिवार के एक बच्चे को उसका ननिहाल दिखा रही थी। इसी दौरान अचानक वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार फेसबुक लाइव के दौरान महिला की चीख भी सुनाई दी और कुछ ही क्षणों में पिकअप खाई में लुढ़क गई। हादसे का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दुर्घटना में एक महिला और एक बच्चे समेत कुल छह लोगों की मौत होने की सूचना है।

हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग, पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची तथा राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया। घायलों को खाई से निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया, जबकि मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए।

पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर वाहन के अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरने की बात सामने आई है। हादसे से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।