शिमला में बारिश, ओलावृष्टि और हिमपात से मौसम का बदला मिजाज; कई क्षेत्रों में नुकसान

Weather takes a turn in Shimla with rain

Weather takes a turn in Shimla with rain

शिमला। Weather takes a turn in Shimla with rain, रोहतांग सहित ऊंची चोटियों पर शुक्रवार को जहां हिमपात हुआ, वहीं शिमला जिले के मशोबरा, कुफरी, ठ ठियोग व नारकंडा में वर्षा के साथ हल्के ओले पड़े। शिमला, मशोबरा और साथ लगते क्षेत्रों में लगभग तीन घंटे तक जमकर वर्षा हुई। शिमला शहर में वर्षा से बढ़ई में होटल की पार्किंग में पेड़ गिर गया।

इससे कार व रेलिंग को नुकसान पहुंचा है। ढली में नाला बंद होने के कारण नाले का मलबा सड़क पर आ गया। इससे सड़क किनारे खड़े तीन वाहन दब गए और घरों व दुकानों में भी मलबा घुस गया।

संकटमोचन मार्ग पर पेड़ गिरने से काफी देर तक यातायात प्रभावित हुआ। मशोबरा में 35, कुफरी में 12, शिमला में 10 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। निचले क्षेत्रों में कई स्थानों पर बादल तो कुछ में धूप खिली रही। इससे दिन के तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई।

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 29 जून तक मौसम ऐसे ही रहने की संभावना जताई है। चोटियों पर हिमपात और कुछ स्थानों पर वर्षा हो सकती है। अधिकतम तापमान में सबसे अधिक वृद्धि कांगड़ा में 3.1, सोलन में 2.8, मनाली और सुंदरनगर में दो डिग्री सेल्सियस की हुई।

प्रदेश के आठ प्रमुख स्थानों पर अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के पार दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री का अंतर आया है।

ऊना, नेरी, सुंदरनगर, भुंतर, कांगड़ा सहित अन्य स्थानों पर तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहा। कुछ स्थानों पर गिरावट तो कुछ में वृद्धि दर्ज की गई है। प्रदेश में सबसे अधिक तापमान नेरी में 38.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि ऊना में 37.8 डिग्री रहा।