शिमला में भाजपा सांसद हर्ष महाजन की बिगड़ी तबीयत, विरोध-प्रदर्शन के दौरान आया चक्कर
- By Gaurav --
- Saturday, 27 Jun, 2026
BJP Rajya Sabha MP Harsh
शिमला: हिमाचल प्रदेश से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन की शनिवार को शिमला में एक राजनीतिक विरोध-प्रदर्शन के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ गई। उन्हें चक्कर आने के बाद पार्टी पदाधिकारियों ने तुरंत संभाला और इलाज के लिए इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (आईजीएमसी) अस्पताल पहुंचाया।
जानकारी के अनुसार, हर्ष महाजन सीटीओ चौक के समीप राज्य सरकार के खिलाफ आयोजित भाजपा के धरने में शामिल हुए थे। कार्यकर्ताओं को संबोधित करने के बाद जब वह मीडिया से बातचीत कर रहे थे, तभी उन्हें अचानक चक्कर आ गया। घटना के बाद कार्यक्रम स्थल पर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उन्हें तुरंत आईजीएमसी शिमला पहुंचाया, जहां डॉक्टरों की टीम उनके स्वास्थ्य की जांच कर रही है। फिलहाल उनकी स्थिति चिकित्सकों की निगरानी में है।
हर्ष महाजन के अस्पताल में भर्ती होने की खबर मिलते ही भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं में चिंता की लहर दौड़ गई। कई वरिष्ठ भाजपा नेता, विधायक और पार्टी पदाधिकारी आईजीएमसी पहुंचकर उनका हालचाल जानने पहुंचे और डॉक्टरों से उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली।