देहरादून में ऑपरेशन प्रहार के तहत बड़ी कार्रवाई

Major action in Dehradun under 'Operation Prahar'

Major action in Dehradun under 'Operation Prahar'

देहरादून। Operation Prahar: दून पुलिस द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए कोतवाली विकासनगर पुलिस ने 120 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शराब तस्करी में प्रयुक्त एक छोटा हाथी वाहन भी सीज कर दिया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर जिलेभर में नशा तस्करों के खिलाफ सघन अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में विकासनगर क्षेत्र में चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने पांवटा साहिब की ओर से आ रहे संदिग्ध वाहन संख्या एचआर-47-एच-9508 को रोककर तलाशी ली। वाहन में सवार तीन व्यक्तियों से परिवहन की जा रही सामग्री के बारे में पूछताछ की गई, लेकिन वे संतोषजनक जवाब नहीं दे सके।

तलाशी के दौरान वाहन से 120 पेटी “9 वन” ब्रांड की चंडीगढ़ मार्का व्हिस्की बरामद हुई। इसके अलावा आरोपियों के कब्जे से करीब 35 हजार रुपये नकद भी बरामद किए गए। पुलिस ने मौके पर ही तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया तथा तस्करी में प्रयुक्त वाहन को सीज कर दिया।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जय सिंह पुत्र जगत सिंह निवासी जिला भिवानी, हरियाणा (चालक), अमित कुमार पुत्र रणवीर सिंह निवासी भिवानी तथा मंजीत पुत्र जयवीर सिंह निवासी चरखी दादरी, हरियाणा के रूप में हुई है।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कोतवाली विकासनगर में आबकारी अधिनियम की धारा 63/72 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है ।