पुलिस ने होंडा एक्टिवा स्कूटर चोरी के मामले में एक शातिर आरोपी को किया काबू

Police have Apprehended a Cunning Accused

Police have Apprehended a Cunning Accused

इंस्पेक्टर जसपाल सिंह भुल्लर की टीम को बड़ी कामयाबी।

पकड़े गए आरोपी के कब्जे से 7 होंडा एक्टिवा स्कूटर बरामद।

पकड़ा गया आरोपी गाड़ी चोरी करने के लिए स्मार्ट डुप्लीकेट चाबी का इस्तेमाल करता था।

रंजीत शम्मी चंडीगढ़। Police have Apprehended a Cunning Accused: यूटी सेंट्रल डिविजन की थाना 11 पुलिस को उस वक्त एक बड़ी कामयाबी मिली।जब पुलिस ने शहर के अलग अलग जगहों से होंडा एक्टिवा स्कूटर चोरी करने वाले एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है।पकड़े गए आरोपी की पहचान ईडब्ल्यूएस धनास निवासी 28 वर्षीय कालू उर्फ ​​कृष्ण के रूप में हुई है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी के कब्जे से 7 होंडा एक्टिवा स्कूटर बरामद किए। जानकारी के अनुसार पता चला कि यूटी पुलिस की एसएसपी कंवरदीप कौर के दिशा निर्देशों के चलते एसडीपीओ सेंट्रल डिविजन धीरज कुमार की सुपरविजन में थाना 11 के प्रभारी इंस्पेक्टर जसपाल सिंह भुल्लर की टीम ने उक्त आरोपी को चितकारा स्कूल मोड़ सैक्टर 25 के धनास लेक के पास से हिमाचल नंबर की एक्टिवा स्कूटर समेत हिरासत में लेकर पूछताछ की तो मामले का खुलासा हुआ।पकड़े गए आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने शहर में अलग अलग जगहों से होंडा एक्टिवा स्कूटर चोरी की वारदातो को अंजाम दिया। पुलिस ने मामले में कुल 7 होंडा एक्टिवा स्कूटर बरामद किए है। पकड़ा गया आरोपी नशे का आदी है। आरोपी चोरी के वक्त गाड़ियों को खोलने के लिए स्मार्ट डुप्लीकेट चाबी का इस्तेमाल करता था। आरोपी घूमने के लिए होंडा एक्टिवा स्कूटर चोरी करता था। जहां फ्यूल खत्म हो जाता था।उन्हें वही छोड़ देता था।पकड़े गए आरोपी को पुलिस शनिवार को जिला अदालत में पेश करेगी।