कर्णप्रयाग हिंसा मामला: निहंगों की जमानत पर आज होगी सुनवाई, उत्तराखंड-हिमाचल सीमा पर बढ़ाई गई सुरक्षा

Hearing on Nihangs bail plea today

Hearing on Nihangs' bail plea today

कर्णप्रयाग। Hearing on Nihangs' bail plea today, कर्णप्रयाग में निहंगों की जमानत पर आज शनिवार को सुनवाई होगी। वहीं निहंगों के प्रतिनिधिमंडल जेल में बंद 3 निहंगों से मुलाकात भी की है।

बता दें विगत 16 जून को कर्णप्रयाग में हेमकुंड साहिब जा रहे निहंगों और स्थानीय लोगों के बीच विवाद हो गया था। इस दौरान निहंगों ने तलवार से हमला कर दिया था। जिसमें कई स्थानीय लोग व एक निहंग घाल हुए थे। 

इस घटना के बाद तीन निहंगों को गिरफ्तार कर जेल में बंद कर दिया गया। वहीं निहंगों की रिहाई को लेकर पिछले तीन दिन से पंजाब से आए 200 निहंग हिमाचल और उत्तराखंड बॉर्डर पर डटे हुए हैं। वह इन निहंगों की रिहाई की मांग कर रहे हैं। 

निहंग के डेरा डालने और अल्टीमेटम से बढ़ी पुलिस की चुनौती

देहरादून: पांवटा साहिब गुरुद्वार में जमे निहंगों ने पुलिस की चुनौती बढ़ा दी है। कर्णप्रयाग में गिरफ्तार निहंगों की रिहाई की मांग पर अड़े निहंगों ने पुलिस को दो दिन का अल्टीमेटम दिया है। हालांकि इस बीच पुलिस ने निगरानी बढ़ा दी है।

उत्तराखंड-हिमाचल की सीमा से लेकर हेमकुंड साहिब तक सुरक्षा बढ़ाई गई है। आइजी गढ़वाल पूरे प्रकरण की निगरानी कर रहे हैं। सभी पुलिस अधीक्षकों को अलर्ट मोड पर रखा गया है।