Bhagwant Mann Big Decision: Punjab में अब विधायकों को एक बार की ही पेंशन मिलेगी
BREAKING
चंडीगढ़ में साइको किलर को उम्रकैद की सजा; ऐसा दरिंदा जिसने दरिंदगी की हद पार की, अब आजीवन जेल में सड़ेगा, कोर्ट ने जुर्माना भी लगाया सुनिए! अब आधार कार्ड से नहीं चलेगा काम; आधार को जन्म प्रमाण पत्र के तौर पर मान्य न किए जाने का निर्देश जारी, लोगों पर बड़ा असर 2 करोड़ से ज्यादा आधार नंबर किए गए डी-एक्टिवेट; UIDAI ने कहा- गलत उपयोग से रोकने के लिए यह जरूरी था, और नंबर होंगे बंद आज कर्नाटक और गोवा के दौरे पर रहेंगे पीएम नरेंद्र मोदी, भगवान राम की प्रतिमा का करेंगे अनावरण, जानें किन कार्यक्रमों में होंगे शामिल आमिर खान को मिला पहला 'आरके लक्ष्मण अवॉर्ड फॉर एक्सीलेंस' अवॉर्ड, दोस्त बोमन ईरानी ने शेयर की तस्वीर

Bhagwant Mann Big Decision: Punjab के विधायकों को दिया बड़ा झटका! देखें क्या बड़ा फैसला लिया?

Bhagwant Mann Big Decision about to MLAs and Ex MLAs

Bhagwant Mann Big Decision

Bhagwant Mann Big Decision : पंजाब की सत्ता संभालने के बाद सीएम भगवंत मान ताबड़तोड़ फैसले ले रहे हैं| जहां इस कड़ी में अब उनका एक और बड़ा फैसला सामने आया है| सीएम भगवंत मान  का अब जो फैसला लिया है, वह वाकई एकदम अलग है और इससे Punjab के विधायकों और पूर्व विधायकों को बड़ा झटका लगा होगा|

दरअसल, सीएम भगवंत मान ने जानकारी देते हुए बताया कि अब पंजाब के अंदर विधायकी पेंशन एक बार की ही मिला करेगी| यानि पंजाब में कोई भी कितनी भी बार विधायक बना हो या बन जाये लेकिन उसे पेंशन एक बार के विधायक की ही मिलेगी| इसके साथ ही फैमिली पेंशन में भी कटौती की जाएगी|

सीएम भगवंत मान ने कहा कि देखने में आता है कि कोई दो बार या तीन बार या चार बार विधायक बना है तो उसे उतने बार की पेंशन दी जा रही है| इसके साथ अगर कोई विधायक रहने के बाद सांसद बन गया है तो उसे विधायक और सांसद दोनों की पेंशन मिलती है| मान ने कहा कि इससे सरकारी खजाने पर करोड़ों का बोझ पड़ता है| यह पैसा जनता की भलाई के लिए काम आना चाहिए| बेरोजगारी को खत्म करने के काम आना चाहिए| इसीलिए पंजाब में अब यह बड़ा फैसला लिया गया है कि कोई भी कितनी बार ही विधायक क्यों न बना हो उसे पेंशन एक बार की ही मिलेगी|