Angry with sister's love marriage, young man fired at brother-in-law, see what happened then

बहन की लव मैरिज से खफा युवक ने जीजा पर चलाई गोली, देखें फिर क्या हुआ

 Angry with sister's love marriage, young man fired at brother-in-law, see what happened then

Angry with sister's love marriage, young man fired at brother-in-law, see what happened then

हिसार। हरियाणा के हिसार के आदमपुर में मंगलवार रात को एक युवक को जान से मारने के प्रयास में गोलियां चलाई गई। युवक ने करीब ढाई महीने पहले एक लडक़ी से लव मैरिज की थी। गोली चलाने का आरोप लडक़ी के भाई व एक अन्य पर हे। पुलिस ने विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। फिलहाल आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया जा सका है।

जानकारी के अनुसार एक युवक विकास ने थाना आदमपुर पुलिस को बताया कि वह नीम अड्डा रोड, नजदीक भारत गैस एजेंसी ढाणी गांव, तहसील आदमपुर, जिला हिसार का रहने वाला है। वह खेती बाड़ी का काम करता है। उसने बताया कि इसी साल 10 फरवरी को उसने हिसार के गांव जगाण की युवती से प्रेम विवाह किया था। लडक़ी के परिजन उनके विवाह से नाराज हैं।

बीती रात को वह अपनी गाड़ी से मंडी आदमपुर से अपनी ढाणी में जा रहा था। रास्ते में उसने दलीप थालोड़ की करियाना दुकान पर गाड़ी रोकी। वह वहां से घर का कुछ सामान लेने के लिए उतरा था। इसी बीच पीछे से एक बाइक पर दो लडक़े वहां पहुंचे। विकास ने बताया कि इन दोनों लडक़ों में से एक रविन्द्र को वह पहचानता है, जो कि उसकी पत्नी का भाई है। दूसरे युवक को वह नहीं जानता।

उसका आरोप है कि उसके साले रविंद्र ने अपनी छोटी बंदूक से उस पर दो गोलियां चलाई, जो कि उसे नहीं लगी। वह बाल-बाल बच गया और इसके बाद जान बचाकर खेतों में भाग गया। उसने पुलिस से गुहार लगाई है कि हमलावरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए उसकी जान माल की सुरक्षा की जाए।

मामले के जांच अधिकारी एसआई बलजीत सिंह ने बताया कि थाना आदमपुर में विकास की शिकायत पर गांव जगाण के रविंद्र और उसके साथी पर धारा 285/34 आईपीसी 25/54/59 ए एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। विकास ने रविंद्र की बहन से प्रेम विवाह किया है। पुलिस मामले की जांच में लगी है। परिवार को पूरी सुरक्षा दी जाएगी। आरोपियों की अभी गिरफ्तारी नहीं हुई है।