सदस्यता अभियान की तैयारियों को लेकर आम आदमी पार्टी की  बैठक उत्तरी हरियाणा जोन के सचिव योगेश्वर शर्मा के आवास पर हुई

सदस्यता अभियान की तैयारियों को लेकर आम आदमी पार्टी की  बैठक उत्तरी हरियाणा जोन के सचिव योगेश्वर शर्मा के आवास पर हुई

सदस्यता अभियान की तैयारियों को लेकर आम आदमी पार्टी की  बैठक उत्तरी हरियाणा जोन के सचिव योगेश्वर शर्मा के आवास पर हुई

सदस्यता अभियान की तैयारियों को लेकर आम आदमी पार्टी की  बैठक उत्तरी हरियाणा जोन के सचिव योगेश्वर शर्म

हर घर  तक दसतक देने की बात कही गई

पंचकूला, 22 अप्रैल। आम आदमी पार्टी की ओर से चलाये जाने वाले साप्ताहिक सदस्यता अभियान की तैयारियों को लेकर पार्टी की एक बैठक यहां पार्टी के उत्तरी हरियाणा जोन के सचिव योगेश्वर शर्मा के आवास पर हुई। जिसमें सैंकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता पार्टी के उत्तरी हरियाणा जोन के संगठन मंत्री सुखबीर चहल ने की। बैठक में योगेश्वर शर्मा,लोकसभा अंबाला के अध्यक्ष राजकुमार बालमीकि,संजय शर्मा जिला पंचकूला के चेयरमैन राहुल भारतीय ईश्वर सिंह,सुरेश गर्ग व संदीप गोयल विशेष रुप से उपस्थित थे। बैठक में सदस्यता अभियान में किन किन बातों की ओर खास ध्यान दिया जाए और आमजन को किस तरतह से पार्टी संग जोड़ा जाए, इस बात पर जोर दिया गया और इसकी जानकारी भी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की ओर से दी गई। सुखबीर चहल और योगेश्वर शर्मा ने इस बात पर जोर दिया कि सभी कार्यकर्ता अपने अपने इलाके में हर एक घर पर दसतक देंगे। फिर भले ही वह घर किसी अन्य दल के कार्यकर्ता या नेता का क्यों न हो। उन्होंने कहा कि इससे कई फायदे होंगे। जैसे कि एक तो हर घर में रहने वाले मतदाताओं के बारे में जानकारी मिल जाएगी,दूसरे अगर किसी अन्य दल का कोई कार्यकर्ता या नेता अच्छा है और वह आप के साथ जुडऩे की इच्छा रखता है तो उसे साथ जोडऩा चाहिए। उन्होंने कहा कि आम आदमी का लक्ष्य हर घर तक पहुंच करना है और हर आम आदमी की समस्याओं के बारे में जानना है कि मौजूदा सरकार से उनहें क्या क्या समस्याएं हैं। इस अवसर पर बब्लू रामगढिय़ा,सतीश कुमार,राजन जयसवाल,पूजा नागरा,सुशील मैहता,बलदेव सिंह,दिनेश कुमार, दिनेश बाल्मीकि, रंजना चौहान, आर्य ङ्क्षसह, मनप्रीत ङ्क्षसह, सेवानिवृत एसीपी देशबंधू, सेवानिवृत इंस्पैक्टर सुरजीत कुमार आदि भी उपस्थित थे।