डेराबस्सी हलके के 320 में से 92 बूथ संवेदनशील, एक क्रिटिकल घोषित
BREAKING
दिल्ली ब्लास्ट- अब लाल रंग की इस कार को लेकर अलर्ट; यह है गाड़ी का नंबर, साजिशकर्ताओं के पास 1 नहीं बल्कि 2 कारें थीं, तलाश तेज भूटान से लौटते ही एक्शन में PM मोदी; LNJP अस्पताल पहुंच दिल्ली Blast के पीड़ितों से मिले, डॉक्टरों से कहा- अच्छा इलाज करना मोहाली के डेराबस्सी में बड़ा एनकाउंटर; लॉरेंस बिश्नोई गैंग के बदमाशों से पुलिस की भीषण मुठभेड़, दोनों तरफ से कई राउंड फायरिंग बॉलीवुड स्टार धर्मेंद्र को अस्पताल से मिली छुट्टी; मुंबई स्थित आवास लाया गया, मौत होने की गलत खबरों से परिवार दुखी, इलाज अभी चलेगा कांग्रेस ने पंजाब में जिला प्रधान नियुक्त किए; देखिए किन चेहरों को डिस्ट्रिक्ट लीडरशिप, राहुल गांधी ने कहा था- डिस्ट्रिक्ट लेवल पर पावर देंगे

डेराबस्सी हलके के 320 में से 92 बूथ संवेदनशील, एक क्रिटिकल घोषित

डेराबस्सी हलके के 320 में से 92 बूथ संवेदनशील

डेराबस्सी हलके के 320 में से 92 बूथ संवेदनशील, एक क्रिटिकल घोषित

डेराबस्सी        


डेराबस्सी विधानसभा हलका डेराबस्सी के कुल 320 पोलिंग बूथों में 92 बूथ संवेदनशील घोषित किए गए हैं जबकि पूरे हलके में केवल बलटाना के एक बूथ को क्रिटिकल श्रेणी में रखा गया है। इस समय कुल 2 लाख 87 हजार 622 वोटर्स के लिए 320 बूथों पर पोलिंग का बंदोबस्त किया गया है। बूथ नंबर 23 एकमात्र पर्सन विद डिसेबिलिटी(पीडब्ल्यूडी) बूथ बनाया गया है। 
डेराबस्सी विधानसभा हलके में अब वोटर्स  संख्या 2,87,622 हो गई है। इनमें 1,50,890 पुरुष, 1,36,706 महिला वोटर्स हैं जबकि 26 वोटर्स थर्ड जेंडर के हैं। सरकारी एलिमेंट्री स्कूल, मुबारिकपुर के बूथ नंबर 23 को पीडब्ल्यूडी बूथ बनाया गया है। इसी बूथ पर वोटर्स तादाद बढ़ने पर एक नए बूथ 23-ए बनाया गया है जबकि एक अन्य बूथ 36-ए सरकारी स्कूल, गाजीपुर में बनाया गया है। इसके अलावा 32 बूथों को मतदान सुविधाओं से लैस आदर्श बूथ बनाया गया है। इन बूथों पर वोटर्स को प्रेरित करने के लिए आकर्षक एंट्री गेट, ग्रीन कारपेट, पानी, वाशरूम आदि की अतरिक्त सुविधा रहेगी। पूरी तरह महिला स्टाफ द्वारा संचालित दो बूथों को पिंक बूथ का नाम दिया गया है। यह बूथ नंबर 177 व 178 डेराबस्सी के एसएस जैन गर्ल्ज सीनियर सेकंडरी स्कूल में स्थापित होंगे। इनके अलावा बलटाना के सरकारी एलिमेंट्री स्कूल में स्थापित बूथ नंबर 85 एकमात्र क्रिटिकल बूथ घोषित किया गया है।