Yamraj Temple: After death, the soul appears in this temple

यमराज मंदिर: मरने के बाद इस मंदिर में लगती है आत्मा की हाजिरी, यमराज सुनाते हैं स्वर्ग व नरक के फैसले

yamraj

Yamraj Temple: After death, the soul appears in this temple

Yamraj Temple: After death, the soul appears in this temple सनातन धर्म में पुनर्जन्म का विधान है। गरुड़ पुराण में पुनर्जन्म के बारे में विस्तार से बताया गया है। गरुड़ पुराण के अनुसार व्यक्ति द्वारा उसके जीवनकाल में किए गए कर्मों के आधार पर उसे रूप यानी अगला जन्म मिलता है। अगर कोई व्यक्ति पापी और अधर्मी है, तो मरने के बाद उसे नरक की प्राप्ति होती है।

वहीं, पुण्य करने वाले व्यक्ति को स्वर्ग की प्राप्ति होती है। धार्मिक मान्यता है कि व्यक्ति के कर्मों का पूरा ब्योरा जानने के बाद यमराज फैसला सुनाते हैं। इसमें अच्छे कर्म करने वाले लोगों को स्वर्ग में स्थान प्राप्त होता है और बुरे कर्म करने वाले लोगों को नरक में धकेल दिया जाता है। लेकिन क्या आपको पता है कि यमराज की अदालत कहां लगती है।

यमराज की अदालत
हिमालय की गोद में बसा हिमाचल प्रदेश अपनी प्राकृतिक खूबसूरती और रहस्यों के लिए प्रसिद्ध है। हिमाचल प्रदेश में कई छोटे-बड़े अनोखे मंदिर हैं। इनमें एक मंदिर चंबा जिले के भरमौर में है। यह मंदिर मृत्यु के देवता यमराज को समर्पित है।

इस मंदिर में यमराज विराजते हैं। इस मंदिर में एक अन्य कक्ष है। इसमें चित्रगुप्त विराजमान हैं। भाई दूज के दिन मंदिर परिसर में मेला लगता है। इस मौके पर बड़ी संख्या में लोग मंदिर आते हैं। हालांकि, बहुत कम लोग ही मंदिर के कक्ष में प्रवेश करते हैं। लोग बाहर से ही मृत्यु के देवता यमराज को प्रणाम कर लेते हैं। साथ ही अनजाने में किए हुए पाप के लिए क्षमा याचना करते हैं।

धार्मिक मान्यता
कहते हैं कि यमराज के दूत किसी व्यक्ति के मरने के बाद उसकी आत्मा को सबसे पहले इसी मंदिर में लेकर आते हैं। आसान शब्दों में कहें तो मरने के बाद यमराज की अदालत में आत्मा की पहली हाजिरी लगती है।

उस समय चित्रगुप्त कर्मों का लेखा-जोखा यमराज को सुनाते हैं। तब यमराज स्वर्ग और नरक के फैसले सुनाते हैं। इसमें अच्छे कर्म करने वाले व्यक्ति को स्वर्ग भेजा जाता है और बुरे कर्म करने वाले को नरक भेजा जाता है। इस मंदिर की चारों दिशाओं में चार अदृश्य द्वार हैं। यमराज के दूत इन दरवाजों से अच्छे कर्म करने वाले को स्वर्ग ले जाते हैं और बुरे कर्म करने वाले को नरक ले जाते हैं।

यह भी पढ़ें:

जल्द होने जा रहा है आषाढ़ मास का शुभारंभ, देखें नियम व उपाय

Aaj Ka Panchang आज का पंचांग 3 जून 2023: वट पूर्णिमा, जानें मुहूर्त और शुभ योग का समय