Aaj Ka Panchang आज का पंचांग 3 जून 2023: वट पूर्णिमा, जानें मुहूर्त और शुभ योग का समय

Aaj Ka Panchang आज का पंचांग 3 जून 2023: वट पूर्णिमा, जानें मुहूर्त और शुभ योग का समय

Aaj ka Panchang 03 June 2023

Aaj ka Panchang 03 June 2023

नई दिल्ली | Aaj ka Panchang 03 June 2023: पंचांग के अनुसार, आज यानी 03 जून 2023, शनिवार अर्थात ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि है। वैदिक पंचांग के अनुसार, आज दो अत्यंत महत्वपूर्ण व्रत रखे जाएंगे। बता दें कि आज वट सावित्री व्रत और ज्येष्ठ पूर्णिमा व्रत रखा जाएगा। मान्यता है कि आज के दिन शुभ मुहूर्त में स्नान-दान और पूजा-पाठ करने से साधक सुख एवं समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त होता है। साथ ही आज विशाखा नक्षत्र के साथ शिव योग और रवि योग का निर्माण हो रहा है, जिसे ज्योतिष शास्त्र में पूजा-पाठ के लिए शुभ माना गया है। आइए पढ़ते हैं आज का पंचांग और जानते हैं शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय।

आज का पंचांग ( Panchang 03 June 2023)

ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि समाप्त- सुबह 11 बजकर 16 मिनट तक

ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की अमावस्या तिथि प्रारंभ- सुबह 11 बजकर 16 मिनट से

विशाखा नक्षत्र- प्रातः 06 बजकर 16 मिनट तक

अनुराधा नक्षत्र- प्रातः 06 बजकर 16 मिनट से प्रारंभ

शिव योग- 03 जून दोपहर 02 बजकर 48 मिनट तक

शुभ समय

ब्रह्म मुहूर्त- सुबह 04 बजकर 02 मिनट से सुबह 04 बजकर 43 मिनट तक

विजय मुहूर्त- दोपहर 02 बजकर 38 मिनट से दोपहर 03 बजकर 33 मिनट तक

गोधूलि मुहूर्त- शाम 07 बजकर 14 मिनट से शाम 07 बजकर 34 मिनट तक

रवि योग- सुबह 05 बजकर 23 मिनट से सुबह 06 बजकर 16 मिनट तक

अशुभ समय

राहुकाल- सुबह 08 बजकर 51 मिनट से सुबह 10 बजकर 35 मिनट तक

गुलिक काल- सुबह 05 बजकर 23 मिनट से सुबह 07 बजकर 07 मिनट तक

दिशा शूल- पूर्व

सूर्योदय और सूर्यास्त का समय (sunrise and sunset times)

सूर्योदय- सुबह 05 बजकर 23 मिनट से

सूर्यास्त- शाम 07 बजकर 15 मिनट पर

चंद्रोदय और चन्द्रास्त का समय (moonrise and moonset times)

चंद्रोदय- शाम 06 बजकर 39 मिनट से

चन्द्रास्त- 04 जून प्रातः 05 बजकर 08 मिनट तक

डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।

यह पढ़ें:

Aaj Ka Panchang 02 June: शुक्रवार का पंचांग, शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

शुक्रवार के दिन करें इन चीजों का दान, धन व वैभव की नहीं होगी कमी

01 June Ka Panchang: गुरुवार का पंचांग, शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय