गुडविल सोसाइटी में बंद गेट के बावजूद बेखौफ चोर, तांबे की वायरें तक काट ले गए

Brazen thieves struck Goodwill Society

Brazen thieves struck Goodwill Society

चंडीगढ़: Brazen thieves struck Goodwill Society: सेक्टर-49 की गुडविल सोसाइटी में सुरक्षा के तमाम इंतजामों के बावजूद अपराधी तत्वों के हौसले बुलंद हैं। सोसाइटी के गेट बंद रहने और चारदीवारी पर लोहे के नुकीले एंगल लगे होने के बावजूद फ्लैटों में दबे-पांव चोरी की वारदातें जारी हैं।

हालात ये हैं कि चोर अब तांबे की वायरें तक काट कर ले जा रहे हैं।* बंद सोसाइटी में भी चोरों का बेखौफ घुसना और सामान पर हाथ साफ करना निवासियों के लिए गंभीर चिंता का विषय बन गया है। 

सोसाइटी के एक सदस्य ने नाम न छापने की शर्त पर बताया, "सिक्योरिटी गार्ड और नुकीले एंगल के बावजूद क्राइम बढ़ रहा है। गेट बंद होने के बाद भी चोर अंदर घुसकर चोरी कर रहे हैं। तांबे की वायरें तक काट दी गईं। ऐसा लग रहा है जैसे चोरों को किसी का डर ही नहीं है।"

निवासियों ने चंडीगढ़ प्रशासन और पुलिस से मामले को गंभीरता से लेने की मांग की है।* उनका कहना है कि इस इलाके में घूमने वाले शातिर चोरों पर तुरंत लगाम लगाई जाए। पुलिस को भी ज्यादा सतर्कता और गश्त बढ़ाने की जरूरत है, वरना लोगों का सिस्टम से भरोसा उठ जाएगा।

सोसाइटी प्रबंधन ने फिलहाल गेट पर स्टॉप लगाकर चौकसी बढ़ाई है, लेकिन सदस्यों का मानना है कि सिर्फ सोसाइटी लेवल के इंतजाम काफी नहीं हैं। जब तक पुलिस सक्रियता नहीं दिखाएगी, तब तक इन बेखौफ चोरों पर लगाम लगना मुश्किल है।