Donate these things on Friday, there will be no shortage of wealth and prosperity
BREAKING
'हिंदू लड़कियां नंगे होकर पैसा कमाएंगी...' अनिरुद्धाचार्य और प्रेमानंद के बाद अब साध्वी ऋतंभरा के वीडियो पर विवाद, यहां पूरा बयान सुनिए उपराष्ट्रपति के चुनाव की घोषणा; इलेक्शन कमीशन ने जारी किया पूरा शेड्यूल, इस तारीख को वोटिंग, देश का अगला उपराष्ट्रपति कौन? CM नीतीश कुमार का एक और बड़ा ऐलान; बिहार में शिक्षा विभाग के इन कर्मियों का मानदेय दोगुना किया, चुनाव से पहले फैसला सस्ता हुआ LPG सिलेंडर; आज 1 अगस्त से घट गई इतनी कीमत, जानिए इस राहत के बाद अब जेब से कितने रुपये खर्च करने होंगे ट्रंप ने बदला अपना फैसला; भारत पर 25% टैरिफ 7 दिन टाला, आज 1 अगस्त से लागू होना था, पाकिस्तान पर 19% टैरिफ लगाया

शुक्रवार के दिन करें इन चीजों का दान, धन व वैभव की नहीं होगी कमी

Maa-luxmi

Donate these things on Friday

Donate these things on Friday शुक्रवार का दिन धन की देवी मां लक्ष्मी को समर्पित होता है। इस दिन विधि विधान से मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना की जाती है। शुक्रवार के दिन लक्ष्मी वैभव का व्रत भी रखा जाता है। धार्मिक मान्यता है कि लक्ष्मी वैभव व्रत करने से घर में सुख, समृद्धि और खुशहाली बनी रहती है। साथ ही साधक के जीवन में व्याप्त समस्त दुखों का नाश होता है। सनातन शास्त्रों में शुक्रवार के दिन पूजा, जप, तप और दान का विधान है।

अत: पूजा करने के पश्चात शुक्रवार के दिन यथा शक्ति तथा भक्ति के भाव से दान  करें। इससे धन की देवी मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। उनकी कृपा से घर में धन और वैभव की कभी कमी नहीं होती है। अगर आप भी मां लक्ष्मी की कृपा पाना चाहते हैं, तो शुक्रवार के दिन इन चीजों का दान करें।

इन चीजों का दान
* अगर आप धन की देवी मां लक्ष्मी का आशीर्वाद पाना चाहते हैं, तो शुक्रवार के दिन विवाहित महिलाओं को चूडिय़ां दान करें। इससे परिवार में सुख और समृद्धि बनी रहती है। साथ ही पति-पत्नी के रिश्ते मधुर होते हैं।

* अगर आप मां लक्ष्मी की कृपा पाना चाहते हैं, तो शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी को श्रृंगार का सामान अर्पित करें। इससे सुख और सौभाग्य में वृद्धि होती है।

* ज्योतिषियों की मानें तो शुक्रवार की शाम में अविवाहित लड़कियों को दान में श्रृंगार का सामान देने से कुंडली में शुक्र ग्रह मजबूत होता है। ऐसा करने से अविवाहित लडक़ों की शादी के योग बनते हैं। ये उपाय अविवाहित लडक़े की मां कर सकती हैं।

* अगर आप सुख और समृद्धि पाना चाहते हैं, शुक्रवार के दिन सरसों के तेल का दान करें। ऐसा करने से धन की देवी मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। उनकी कृपा-दृष्टि साधक पर अवश्य बरसती है।

* सौभाग्य और धन में वृद्धि के लिए शुक्रवार के दिन गुड़ का दान करें। इससे घर में सुख, समृद्धि और खुशहाली भी आती है।

* चावल का संबंध शुक्र ग्रह से है। इसके लिए शुक्रवार के दिन चावल का दान अवश्य करें। आप जरूरतमंदों और गरीबों को दान में चावल दे सकते हैं। इस उपाय को करने से घर में सुख और शांति बनी रहती है।

* अगर आप मानसिक तनाव से निजात पाना चाहते हैं, तो शुक्रवार के दिन सफेद वस्त्र का दान करें।

यह भी पढ़ें:

कामरूप कामाख्या देवी मंदिर: जहां काले जादू के प्रभाव को किया जाता है दूर

यह भी पढ़ें:

01 June Ka Panchang: गुरुवार का पंचांग, शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय