Woman Dead Body Found at Suitcase in Panipat: हरियाणा के पानीपत में सनसनी; हाईवे पर सूटकेस में मिली महिला की लाश
BREAKING
हिन्दुस्तान जिंक को लार्ज-कैप मैन्युफैक्चरिंग में भारत की बेस्ट बीआरएसआर रिपोर्ट के लिए आईसीएआई सस्टेनेबिलिटी अवॉर्ड कानून व्यवस्था पर सीएम धामी सख्त; कहा-कार्यशैली सुधारे पुलिस, आम आदमी को सताया न जाए हरियाणा में 6 IAS अधिकारियों की जिम्मेदारी बढ़ी; रोहतक-कैथल के डिप्टी कमिशनर को अतिरिक्त चार्ज, यहां देखिए पूरी लिस्ट जेल से बाहर आए पंजाब के पूर्व मंत्री बिक्रम मजीठिया; 7 महीनों बाद रिहाई, ढोल-नगाड़ों के साथ समर्थक स्वागत में जुटे, मिठाई बंट रही उत्तराखंड में यात्रियों से भरी हिमाचल की बस खाई में गिरी; हादसा बहुत भीषण, कई यात्रियों की मौत होने की खबर, दोनों राज्यों के CM एक्टिव

हरियाणा के पानीपत में सनसनी; हाईवे पर सूटकेस में मिली महिला की लाश, हाथ बंधे हुए

Woman Dead Body Found at Suitcase in Panipat

Woman Dead Body Found at Suitcase in Panipat

Woman Dead Body Found at Suitcase in Panipat: हरियाणा में सूटकेस के अंदर से अब कपड़े नहीं मिल रहे हैं। यहां सूटकेस में अब लाश मिल रही है। दरअसल, पानीपत में सूटकेस से एक महिला की लाश मिली है। सूटकेस रोहतक-जयपुर हाईवे के किनारे पड़ा हुआ था। सबसे पहले लोगों द्वारा सूटकेस में लाश देखी गई। जिसके बाद उन्होंने इस बारे में पुलिस को सूचना दी। लोग सूटकेस में लाश देख दहशत में आ गए।

Woman Dead Body Found at Suitcase in Panipat
Woman Dead Body Found at Suitcase in Panipat

इधर सूचना पाकर पुलिस भी फारेंसिक टीम के साथ फौरन मौके पर पहुंची और तत्काल छानबीन में जुट गई। फारेंसिक टीम मौके से सबूत जुटा रही है। वहीं पुलिस ने आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने लाश कब्जे में लेते हुए सरकारी अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दी है।

महिला के हाथ बंधे हुए

बताया जाता है कि, सूटकेस में जिस महिला की लाश मिली है। उसके हाथ बंधे हुए पाए गए हैं। ऐसा लगता है कि, महिला को मारने के बाद उसे सूटकेस में फिट करने की कोशिश की गई है। फिलहाल, मामले में अभी ज्यादा कुछ नहीं कहा जा सकता है। पुलिस हत्या और तमाम एंगल से मामले की जांच कर रही है। बतादें कि, हरियाणा में सूटकेस के अंदर लाश मिलने का सिलसिला थम नहीं रहा है। हाल ही कुछ दिनों में ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं|

यह पढ़ें- हरियाणा पुलिस ने सेक्स रैकेट पकड़ा; होटल में 5 लड़कियां मिलीं, डिमांड पर अन्य जगहों पर भी भेजी जाती थीं