Haryana Police Busted Sex Racket: हरियाणा पुलिस ने सेक्स रैकेट पकड़ा; होटल में 5 लड़कियां मिलीं
BREAKING
हिन्दुस्तान जिंक को लार्ज-कैप मैन्युफैक्चरिंग में भारत की बेस्ट बीआरएसआर रिपोर्ट के लिए आईसीएआई सस्टेनेबिलिटी अवॉर्ड कानून व्यवस्था पर सीएम धामी सख्त; कहा-कार्यशैली सुधारे पुलिस, आम आदमी को सताया न जाए हरियाणा में 6 IAS अधिकारियों की जिम्मेदारी बढ़ी; रोहतक-कैथल के डिप्टी कमिशनर को अतिरिक्त चार्ज, यहां देखिए पूरी लिस्ट जेल से बाहर आए पंजाब के पूर्व मंत्री बिक्रम मजीठिया; 7 महीनों बाद रिहाई, ढोल-नगाड़ों के साथ समर्थक स्वागत में जुटे, मिठाई बंट रही उत्तराखंड में यात्रियों से भरी हिमाचल की बस खाई में गिरी; हादसा बहुत भीषण, कई यात्रियों की मौत होने की खबर, दोनों राज्यों के CM एक्टिव

हरियाणा पुलिस ने सेक्स रैकेट पकड़ा; होटल में 5 लड़कियां मिलीं, डिमांड पर अन्य जगहों पर भी भेजी जाती थीं

Haryana Police Busted Sex Racket

Haryana Police Busted Sex Racket

Haryana Police Busted Sex Racket: हरियाणा से अक्सर सेक्स रैकेट के मामले सामने आते हैं। पुलिस अचानक छापेमारी कर ऐसे मामलों को उजागर करती है। वहीं अब हरियाणा के रेवाड़ी में एक ऐसे ही मामले का खुलासा हुआ है। यहां एक होटल में सेक्स रैकेट धड़ल्ले से चल रहा था। होटल में छापेमारी के दौरान पुलिस को 5 लड़कियां मिलीं। जिन्हें पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया। बताते हैं कि, इन लड़कियों से जबरन देह व्यापार कराया जा रहा था। पुलिस ने होटल संचालक सहित 2 लोगों को गिरफ्तार किया है।

देर रात ओयो होटल पर छापेमारी

जानकारी के अनुसार,  रेवाड़ी पुलिस द्वारा देर रात यह कार्रवाई की गई। पुलिस को नाईवाली चौक स्थित एक ओयो होटल में सेक्स रैकेट चलने की सूचना मिली थी. जिसके बाद पुलिस ने पूरी तैयारी के साथ होटल पर छापेमारी की और इस दौरान पुलिस को होटल में 5 लड़कियां मिली। पुलिस ने लड़कियों से पूछताक्ष की तो पता चला कि वह बाहर की रहने वाली हैं और उन्हें डरा धमकाकर उनसे जिस्म का सौदा करवाया जा रहा था।

यह पढ़ें- हरियाणा में सेक्स रैकेट का खुलासा: खुलेआम जिस्म बेचती हैं महिलाएं, कूड़े-कबाड़ और खंडहर जैसी जगह पर पहुंचते हैं कस्टमर, रेट कुछ ऐसा

डिमांड पर अन्य जगहों पर भी भेजी जाती थीं लड़कियां

बताया जाता है कि, होटल में तो ग्राहकों के सामने लड़कियां परोसी ही जा रहीं थीं लेकिन इसके साथ ही डिमांड पर लड़कियां अन्य जगहों पर भी भेजी जाती थीं। अन्य होटलों या कहीं या और भी लड़कियों को भेज दिया जाता था। अगर लड़कियां ऐसा करने से मना करतीं तो उन्हें डराया-धमकाया जाता था। फिलहाल, पुलिस ने सभी लड़कियों को वन स्टाप सेंटर में भेज दिया और आगे की कार्रवाई कर रही है।

यह पढ़ें- गधे पर बैठ इलाका घूमता है दामाद, रुतबे की उड़ती हैं धज्जियां; होली पर यहां ऐसा क्यों? माला भी पहनाते हैं लोग, जरा वजह जानिए