उत्तराखंड में यात्रियों से भरी हिमाचल की बस खाई में गिरी; हादसा बहुत भीषण, कई यात्रियों की मौत होने की खबर, दोनों राज्यों के CM एक्टिव
Uttarakhand Today Horrific Himachal Bus Accident Breaking News
Uttarakhand Bus Accident: उत्तराखंड के देहरादून जिले में मंगलवार सुबह बहुत भीषण हादसा हुआ है। यहां कालसी क्षेत्र में चौपाल-पांवटा मार्ग पर यात्रियों से भरी हिमाचल परिवहन निगम की एक बस अचानक खाई में गिर गई। इस दर्दनाक हादसे में कई यात्रियों की मौत होने की दुखद जानकारी मिल रही है। जबकि कई यात्री घायल बताए जा रहे हैं। जिन्हें रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं गंभीर रूप से घायल यात्री दूसरे बड़े अस्पताल रेफर किए जा रहे हैं। इस हादसे के बाद उत्तराखंड और हिमाचल दोनों ही राज्यों के CM एक्टिव हैं और लगातार स्थानीय अधिकारियों से जानकारी ले रहे हैं।

कैसे हुआ इतना बड़ा हादसा?
हिमाचल परिवहन निगम की यह बस चौपाल-पांवटा मार्ग पर खाई में कैसे गिरी। इसके पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं है. लेकिन शुरुवाती तौर पर बस के अचानक अनियंत्रित होने की बात कही जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार, हिमाचल की इस बस में करीब 34 से 35 यात्री सवार थे। हादसे में मरने वालों की संख्या साफ तौर से अभी मालूम नहीं चल पाई है। वहीं कितने यात्री घायल हैं और कितने गंभीर हैं। इसकी आधिकारिक जानकारी का भी इंतजार है। बता दें कि जिस दौरान बस खाई में गिरी, मौके का पूरा माहौल बेहद डरावना था। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मची रही. बस में फंसे और दबे यात्री बचाव-बचाव की पुकार लगा रहे थे।
.jpg)
SDRF ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया
हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर स्थानीय पुलिस और प्रशासन की टीम पहुंच गई थी। वहीं एंबुलेंस की गाड़ियां भी मौके पर मौजूद रहीं। SDRF की टीम को हादसे की जगह पर भेजा गया। जिसके बाद आसपास के लोगों की मदद के साथ राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया। वहीं इस हादसे को लेकर उत्तराखंड के CM पुष्कर सिंह धामी ने तुरंत संज्ञान लिया और लगातार जिला प्रशासन के अधिकारियों से जानकारी ले रहे थे। वहीं दूसरी तरफ हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खु ने भी प्रशासन के अधिकारियों से बातचीत की।
.jpg)
हादसा अत्यंत दुखद है- CM धामी
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ट्वीट करते हुए लिखा, "क्वानू-मीनस मोटर मार्ग, कालसी क्षेत्र (देहरादून) में हिमाचल परिवहन निगम की बस के दुर्घटनाग्रस्त होने का अत्यंत दुःखद समाचार प्राप्त हुआ है। दुर्घटना की सूचना प्राप्त होते ही जिलाधिकारी से दूरभाष पर बात कर आवश्यक निर्देश दिए। जिला प्रशासन एवं पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए राहत एवं बचाव कार्य प्रारंभ कराया गया है। नजदीकी सभी चिकित्सा केंद्रों को हाई अलर्ट मोड पर रखा गया है। आवश्यकता पड़ने पर किसी भी गंभीर रूप से घायल यात्रियों को एयरलिफ्ट कर उच्च चिकित्सा केंद्रों में भर्ती कराया जाएगा। ईश्वर से सभी यात्रियों के सकुशल होने की कामना करता हूं।"

हिमाचल CM ने जताया शोक
हिमाचल CM ने कहा, ''नेरवा डिपो की चौपाल–पांवटा मार्ग पर जा रही बस के उत्तराखंड में दुर्घटनाग्रस्त होने का समाचार अत्यंत हृदयविदारक है। इस हादसे में जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके दुःख में मैं पूरी संवेदना के साथ सहभागी हूँ। मैंने दूरभाष के माध्यम से ज़िला प्रशासन से स्थिति की जानकारी ली है तथा घटनास्थल के स्थानीय प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता प्रदान की जाए और घायलों को तुरंत सर्वोत्तम चिकित्सीय सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएं। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें और को इस कठिन समय में धैर्य एवं संबल दें। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूँ।''
नेरवा डिपो की चौपाल–पांवटा मार्ग पर जा रही बस के उत्तराखंड में दुर्घटनाग्रस्त होने का समाचार अत्यंत हृदयविदारक है। इस हादसे में जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके दुःख में मैं पूरी संवेदना के साथ सहभागी हूँ।
मैंने दूरभाष के माध्यम से ज़िला प्रशासन से स्थिति की जानकारी… pic.twitter.com/AHBFstICjd
पहाड़ी रास्तों पर वाहन चलाना काफी कठिन
उत्तराखंड में वाहनों के खाई में गिरने के हादसे बढ़ते जा रहे हैं। अक्सर सुनने को मिलता है कि कहीं यहां वाहन खाई में गिर गया, तो कहीं वहां वाहन खाई में गिर गया। अबतक ऐसे हादसों में कई लोगों की जान जा चुकी है। दरअसल, उत्तराखंड में पहाड़ों के बीच मौजूद रास्ते बेहद कठिन हो जाते हैं। पहाड़ों के बीच तंग हालत में गुजरने वाले रास्ते हादसों को दावत देते रहते हैं। जरा सी चूक और जिंदगी खत्म वाला यहां हाल है। मैदानी इलाके के वाहन चालकों को पहाड़ों पर खासकर वाहन चलाने का अनुभव लेना चाहिए।