चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी पहुँची ICC मेन्स टी20 वर्ल्ड कप-2026 की ट्रॉफी; छात्रों ने दी भारतीय टीम को फिर से वर्ल्ड कप ट्रॉफी जीतने के लिए शुभकामनाएं

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी पहुँची ICC मेन्स टी20 वर्ल्ड कप-2026 की ट्रॉफी; छात्रों ने दी भारतीय टीम को फिर से वर्ल्ड कप ट्रॉफी जीतने के लिए शुभकामनाएं

The ICC Men's T20 World Cup 2026

The ICC Men's T20 World Cup 2026

ICC मेन्स T20 वर्ल्ड कप 2026 ट्रॉफी टूर पहुँचा चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी; छात्रों ने बढ़ाया अर्शदीप सिंह का हौसला, विकेट चार्ट में टॉप पर रहने के लिए दी शुभकामनाएं

मोहाली, 2 फरवरी: The ICC Men's T20 World Cup 2026: आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप–2026 ट्रॉफी टूर के तहत सोमवार को आईसीसी वर्ल्ड कप ट्रॉफी चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी पहुँची, जहाँ इंडियन टीम के प्रमुख लेफ्ट-आर्म तेज़ गेंदबाज़ तथा चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के छात्र अर्शदीप सिंह के प्रेरणादायी सफ़र का जश्न मनाया गया।

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी कैंपस में छात्रों ने ICC मेन्स T20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी का सेरेमोनियल गार्ड ऑफ ऑनर के साथ भव्य स्वागत किया। ट्रॉफी के आगमन के साथ ही पूरे कैंपस में जश्न का माहौल बन गया। छात्रों ने टूर्नामेंट के ऑफिशियल मैस्कॉट 'ब्लेज़ और टोंक' के साथ इंटरैक्टिव गेम्स और चैलेंज में जोश के साथ हिस्सा लिया। यह ट्रॉफी टूर केवल क्रिकेट की वैश्विक उपलब्धि का उत्सव नहीं, बल्कि उन युवाओं के लिए प्रेरणा बना, जो अर्शदीप सिंह जैसे खिलाड़ियों के संघर्ष और सफलता के सफ़र में अपने सपनों की झलक देखते हैं।

यह टूर ‘क्लास ऑफ 26’ पहल का एक अहम हिस्सा तथा आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 की प्रेरणादायक यात्रा और फ़ैन-एंगेजमेंट कैंपेन है जिसे डीपी वर्ल्ड के सहयोग से ट्रॉफी टूर के रूप में आयोजित किया जा रहा है। इस पहल का उद्देश्य भारतीय वर्ल्ड कप टीम के मौजूदा खिलाड़ियों की शुरुआती यात्राओं को सम्मान देना है। जिसके तहत प्रतिष्ठित ट्रॉफी को उन शैक्षणिक संस्थानों से जोड़ा जा रहा है, जहां उनके क्रिकेटिंग सपनों को पहली बार आकार मिला था। इसका लक्ष्य देशभर के छात्रों को प्रेरित करना है।

इस अवसर पर बोलते हुए चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के सीनियर मैनेजिंग डायरेक्टर दीपिंदर सिंह संधू ने कहा,“आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 ट्रॉफी का स्वागत करना हमारे लिए अत्यंत गर्व का क्षण है। मैं आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए टीम इंडिया को अपनी शुभकामनाएं देता हूं और मुझे पूरा विश्वास है कि भारतीय टीम एकबार फिर टी20 वर्ल्ड कप जीतकर इतिहास रचेगी। अर्शदीप सिंह का सफर अनुशासन, विनम्रता और कड़ी मेहनत का शानदार उदाहरण है। वे देशभर के उभरते क्रिकेटरों के लिए एक रोल मॉडल हैं। अर्शदीप सिंह के अलावा, भारत के प्रमुख लेफ्ट-आर्म रिस्ट स्पिनर कुलदीप यादव भी चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी लखनऊ के छात्र हैं।

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी लगातार भारतीय खेल प्रतिभाओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने और उन्हें प्रेरित करने का मंच बन रही है। अर्शदीप सिंह और कुलदीप यादव जैसे प्रतिष्ठित भारतीय क्रिकेटरों का सफर अनुशासन, धैर्य, दृढ़ता और प्रतिबद्धता जैसे मूल्यों का प्रतीक हैं जिन्हें चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी अपने छात्रों में विकसित करने का प्रयास करती है। खेल विकास के प्रति चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी की मजबूत प्रतिबद्धता और युवा खिलाड़ियों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी बनाने की दिशा में किए गए प्रयास, वर्षों से यूनिवर्सिटी की खेल उपलब्धियों से स्पष्ट होते हैं।”

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का दौरा देशव्यापी ट्रॉफी टूर का हिस्सा था, जिसके तहत ICC मेन्स T20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी पहले ही कई भारतीय क्रिकेट खिलाड़ियों के शैक्षणिक संस्थानों तक पहुँच चुकी है। इनमें वडोदरा में हार्दिक पांड्या, पटना में ईशान किशन, चेन्नई में वाशिंगटन सुंदर, चेन्नई में वरुण चक्रवर्ती, दिल्ली में हर्षित राणा, अहमदाबाद में जसप्रीत बुमराह, नाडियाड में अक्षर पटेल, अलीगढ़ में रिंकू सिंह, कानपुर में कुलदीप यादव और अब चंडीगढ़ में अर्शदीप सिंह शामिल हैं। यह टूर मंगलवार को अमृतसर में अभिषेक शर्मा के  पूर्व स्कूल के दौरे के साथ जारी रहेगा।

यह पहल उन सभी खिलाड़ियों के शुरुआती सफ़र को सम्मान देती है, जो स्कूल के मैदानों और कॉलेज के नेट्स से वैश्विक मंच तक पहुँचे तथा अनुशासन, बलिदान व समर्पण के साथ एक अंतरराष्ट्रीय करियर को आकार दिया।छात्रों को ट्रॉफी के साथ जश्न मनाने और जुड़ने का अवसर देकर, यह टूर न केवल ग्लोबल टूर्नामेंट के प्रति उत्साह को बढ़ाता है, बल्कि इस विश्वास को भी मज़बूत करता है कि हर महान यात्रा की शुरुआत एक सपने से होती है। ICC पुरुष T20 वर्ल्ड कप 2026 का आयोजन 7 फरवरी से 8 मार्च तक भारत और श्रीलंका के विभिन्न स्थलों पर किया जाएगा।