पंजाब में इस दिन रहेगी सरकारी छुट्टी; बंद रहेंगे सभी सरकारी दफ्तर और संस्थान, स्कूल-कॉलेजों में भी होगी छुट्टी, पढ़ लीजिए खबर
Punjab Govt Holiday Announced On Shaheed Udham Singh Martyrdom Day
Punjab Holiday: पंजाब में इस सप्ताह एक और सरकारी छुट्टी आने वाली है. मिली जानकारी के अनुसार पंजाब सरकार ने शुक्रवार (31 जुलाई) को राज्य में सरकारी छुट्टी रखने की घोषणा की है. इस दौरान राज्य के सभी सरकारी स्कूल, कॉलेज और अन्य सभी सरकारी दफ्तर-संस्थान बंद रहेंगे. सामान्य कामकाज नहीं होगा.
दरअसल 31 जुलाई को 'शहीद उधम सिंह का शहीदी दिवस' मनाया जाएगा. इसलिए इस मौके पर राज्य में सरकारी छुट्टी घोषित की गई है. जल्द ही सरकार की तरफ से छुट्टी को लेकर आधिकारिक अधिसूचना भी जारी की जा सकती है.