वर्ल्ड कप 2023 के बीच ये भारतीय क्रिकेटर बना पिता, अनुष्का शर्मा और अथिया शेट्टी ने दी बधाई
BREAKING
यूपी कैबिनेट की बड़ी मंजूरी, 26,315 करोड़ रुपये से बनेगा 333 किमी लंबा विंध्य एक्सप्रेसवे, पूर्वांचल और गंगा एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा पंजाब विधानसभा का मानसून सत्र 3 अगस्त से; 10 लाख नए राशन कार्ड बनाए जाएंगे, CM मान बोले- मैनुअल नहीं डिजिटल वैरिफिकेशन होगा दिल्ली में PM आवास के पास राहुल गांधी का विरोध प्रदर्शन; मोदी-धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग, कई कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया गया आगरा-लखनऊ और पूर्वांचल एक्सप्रेसवे को जोड़ने वाले लिंक एक्सप्रेसवे का बदला अलाइनमेंट, कैबिनेट ने दी मंजूरी छात्र प्रदर्शन को लेकर कांग्रेस का पीएम आवास के बाहर विरोध, राहुल गांधी से मिलने पहुंचे केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह, कई नेता हिरासत में

वर्ल्ड कप 2023 के बीच ये भारतीय क्रिकेटर बना पिता, अनुष्का शर्मा और अथिया शेट्टी ने दी बधाई

Ishant Sharma Daughter Birth

Ishant Sharma Daughter Birth

नई दिल्ली। Ishant Sharma Daughter Birth: भारतीय क्रिकेटर ईशांत शर्मा पिता बन गये हैं। उनकी पत्नी प्रतिमा सिंह ने बेटी को जन्म दिया है। ईशांत शर्मा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर फैंस को खुशखबरी दी है। वहीं, फैंस ने कमेंट कर ईशांत शर्मा को पिता बनने की बधाई दी।

भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा शुक्रवार देर रात पिता बने। ईशांत शर्मा की पत्नी प्रतिमा सिंह ने बेटी को जन्म दिया। ईशांत शर्मा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर फैंस को खुशखबरी दी। ईशांत ने लिखा कि हमें अपने नए सदस्य का परिचय कराकर बहुत खुशी हो रही है।

सोशल मीडिया पर दी पिता बनने की जानकारी

ईशांत शर्मा ने लिखा, "एक बच्ची, आश्चर्य, आशा और सपनों की दुनिया, सब कुछ गुलाबी रंग में लिपटा हुआ। हमें अपने परिवार के सबसे नए सदस्य का परिचय कराते हुए बहुत खुशी हो रही है।" ईशांत शर्मा की इस पोस्ट पर फैंस ने खूब प्यार बरसाया। कमेंट करते हुए फैंस ने ईशांत शर्मा को पिता बनने की बधाई दी।

भारत के बेस्ट खिलाड़ियों में शामिल हैं ईशांत शर्मा

बता दें कि ईशांत शर्मा टीम इंडिया के बेहतरीन खिलाड़ियों में से एक हैं। उन्होंने भारत के लिए 105 टेस्ट मैचों में 311 विकेट लिए हैं। ईशांत ने इस दौरान 11 बार पांच विकेट हासिल किए हैं। उनका एक पारी में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 74 रन देकर 7 विकेट है। वहीं, ईशांत ने 80 वनडे मैचों में 115 विकेट चटकाए हैं। भारत के लिए 14 टी20 मैचों में 8 विकेट ले चुके हैं। फिलहाल वह टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं। आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलते हैं।

यह पढ़ें:

IND vs SL: भारतीय तेज गेंदबाजों के आगे श्रीलंकाई शेर हुए ढेर; ऐतिहासिक जीत दर्ज कर शान से सेमीफाइनल में पहुंची इंडिया टीम

पुरुष वनडे विश्‍व कप : भारत 302 रन से जीतकर सेमीफाइनल में पहुंचा

12 साल बाद फिर एक बड़ा मौका, तब जीते थे कप और आज श्रीलंका को हराकर रोहित करना चाहेंगे सेमीफाइनल की सीट पक्की