अनशन खत्म करने को तैयार सोनम वांगचुक, सरकार के सामने रखी यह बड़ी शर्त
Sonam Wangchuk ready to end hunger strike
नई दिल्ली। Sonam Wangchuk ready to end hunger strike, सोशल एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक ने सरकार को पत्र लिखा है और ये आश्वासन दिया है कि वो अपना अनशन खत्म करने के लिए तैयार हैं, लेकिन अनशन खत्म करने से पहले सोनम वांगचुक ने सरकार के सामने शर्त रखी है।
सोनम वांगचुक ने पत्र में लिखा, 'मैं सरकार से सम्मानपूर्वक यह स्पष्ट आश्वासन चाहता हूं कि इस आंदोलन में भाग लेने वाले किसी भी युवा प्रदर्शनकारी को किसी दंडात्मक या प्रतिशोधात्मक कानूनी कार्रवाई का सामना नहीं करना पड़ेगा। उनका एकमात्र अपराध एक निष्पक्ष और जवाबदेह शिक्षा प्रणाली के लिए आवाज उठाना रहा है।'
सोनम ने आगे लिखा, 'अगर ऐसा आश्वासन दिया जाता है, तो मैं इस भरोसे के साथ अपना अनशन खत्म करूंगा कि सरकार ने न केवल मेरी अपील सुनी है, बल्कि लाखों युवा भारतीयों की आकांक्षाओं को भी समझा है।'