पटना में छात्रों का प्रदर्शन उग्र, भाजपा विधायक की गाड़ी पर पथराव, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

पटना में छात्रों का प्रदर्शन उग्र, भाजपा विधायक की गाड़ी पर पथराव, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

1000267947

Student protests in Patna turn violent

पटना। Student Protest In Patna: पटना में छात्रों के प्रदर्शन के दौरान भाजपा विधायक विनय बिहारी की गाड़ी पर हमला और एक नेता की पिटाई का मामला सामने आया है। NEET पेपर लीक समेत कई मांगों को लेकर सड़क पर उतरे छात्रों का प्रदर्शन देखते ही देखते उग्र हो गया।

प्रदर्शनकारियों ने बीजेपी के झंडे वाली गाड़ी पर पथराव किया, जिससे उसके शीशे क्षतिग्रस्त हो गए।

student

गांधी मैदान से राजभवन मार्च के लिए निकले छात्रों को रोकने के लिए पुलिस ने जेपी गोलंबर के पास बैरिकेडिंग की थी।

हालांकि, छात्र बैरिकेडिंग पार कर आगे बढ़ गए। इसके बाद पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच टकराव की स्थिति बन गई और पुलिस ने छात्रों को नियंत्रित करने के लिए लाठीचार्ज किया।

student 5

भाजपा विधायक की गाड़ी पर पथराव

प्रदर्शनकारी छात्र डाकबंगला चौराहे की ओर बढ़े, जहां पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए फिर से बैरिकेडिंग की। इसी दौरान स्थिति तनावपूर्ण हो गई।

बीजेपी के झंडे वाली गाड़ी को प्रदर्शनकारियों ने निशाना बनाया और उस पर पथराव किया। इस दौरान एक नेता के साथ मारपीट किए जाने की भी बात सामने आई है।

student 1

घटना के बाद मौके पर अफरातफरी का माहौल बन गया। प्रदर्शन के कारण सड़क पर लंबा जाम लग गया और आम लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थिति को देखते हुए इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया।

डीएम-एसपी के सामने छात्रों ने बजाई ताली

डाकबंगला चौराहे पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने मौके पर मौजूद डीएम और एसपी के सामने ताली बजाकर अपना विरोध जताया।

अधिकारियों ने छात्रों से शांतिपूर्वक वापस लौटने की अपील की, लेकिन प्रदर्शनकारी राजभवन मार्च की मांग पर अड़े रहे।

student 2

छात्रों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग उठाई। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि उनकी मांगों को लगातार नजरअंदाज किया जा रहा है।

NEET और BPSC पेपर लीक को लेकर छात्रों में आक्रोश

प्रदर्शनकारी छात्रों ने NEET पेपर लीक के साथ-साथ TRE-4 नोटिफिकेशन और BPSC AEDO पेपर लीक जैसे मुद्दे भी उठाए।

छात्रों ने बिहार की शिक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करते हुए सरकार से इन मामलों में कार्रवाई की मांग की।

student 4

छात्रों का कहना है कि जब तक उनकी मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं होती, तब तक उनका विरोध जारी रहेगा। प्रदर्शन को देखते हुए पटना के प्रमुख इलाकों में पुलिस की तैनाती बढ़ा दी गई है।