School Girl Raped in Ludhiana: स्कूल जाती छात्रा को कार में बैठाया, सिंदूर से मांग भरी और फिर किया रेप
BREAKING
शिमला में कांग्रेस का प्रदर्शन, CM सुक्खू बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार, राहुल-प्रियंका की हिरासत का किया विरोध राहुल गांधी और प्रियंका की हिरासत पर कांग्रेस का हमला, कुलदीप राठौर बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार हिमाचल में बादल फटने से भारी तबाही, कांगड़ा के शाहपुर में छह मकान बहे, कई परिवारों ने भागकर बचाई जान कश्मीर में लगातार बारिश से बिगड़े हालात, सुखनाग नदी उफान पर, कई इलाकों में बाढ़ और भूस्खलन से भारी नुकसान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने मुरथल शक्ति केंद्र पर कार्यकर्ताओं के साथ किया सहभोज, सरल पोर्टल, बूथ सशक्तिकरण पर दिया जोर

पंजाब में शर्मनाक वारदात; स्कूल जाती छात्रा को कार में बैठाया, सिंदूर से मांग भरी और फिर किया रेप

School Girl Raped in Ludhiana

School Girl Raped in Ludhiana

School Girl Raped in Ludhiana: पंजाब में एक और शर्मनाक वारदात को अंजाम दिया गया है| वारदात लुधियाना की है| जहां स्कूल जाती एक नाबालिग छात्रा को पहले कार में बैठाया गया और फिर उसका रेप किया गया|

बताया जाता है कि, जिस आरोपी ने इस घिनौने कृत्य को अंजाम दिया| वह पीड़ित छात्रा के इलाका का ही रहने वाला एक युवक है। जिसकी पहचान संजय यादव के रूप में बताई जाती है| इस कृत्य के बाद से आरोपी संजय फरार है| जिसे पकड़ने के लिए पुलिस अपनी कार्रवाई कर रही है|

रेप करके घर के पास छोड़ा

मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी युवक पहले से ही छात्रा पर बुरी नजर रखता था और इसी कड़ी में उसने छात्रा को उस वक्त अपना शिकार बनाया| जब वह स्कूल जाने के लिए निकली हुई थी| आरोपी ने मौका पाकर छात्रा को कार में बैठा लिया और फिर इसके बाद एक मंदिर ले जाकर उसकी सिन्दूर से जबरन मांग भर दी|

छात्रा विरोध करती रही लेकिन आरोपी नहीं माना| सिन्दूर भरने के बाद आरोपी ने छात्रा को फिर कार में बैठा लिया और उसके साथ रेप किया और बाद में छात्रा को घर के पास छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने छात्रा का मेडिकल करवाया है|