आईपीएस पूरन कुमार आत्महत्या: तत्कालीन DGP शत्रुजीत कपूर के बयान दर्ज: सुसाइड नोट में नामित 10 अन्य अधिकारियों से भी पूछताछ हुई
BREAKING
हरियाणा के स्कूलों में सर्दी की छुट्टियां बढ़ीं; भीषण ठंड के चलते शिक्षा विभाग का फैसला, सभी सरकारी-प्राइवेट स्कूल बंद रहेंगे, पढ़िए चंडीगढ़ में महिलाओं को हिप्नोटाइज कर लूट-पाट करते; पुलिस ने 5 शातिर दबोचे, बातों में फंसाकर सोने के गहने और नकदी लूट लेते थे पंजाब में स्कूलों का समय बदला; जबरदस्त ठंड और शीतलहर के चलते फैसला, 21 जनवरी तक लागू रहेगी यह नई टाइमिंग, पढ़िए 'पापा बहुत बड़े कर्जे में हैं'..; वोट डालकर लौट रहे अक्षय कुमार से लड़की ने लगाई मदद की गुहार, फिर अक्षय ने जो किया, वो देखिए IPS शत्रुजीत कपूर को ITBP चीफ बनाया गया; हरियाणा के चर्चित DGP रहे, अब संभालेंगे भारत-तिब्बत सीमा पुलिस की कमान

आईपीएस पूरन कुमार आत्महत्या: तत्कालीन DGP शत्रुजीत कपूर के बयान दर्ज: सुसाइड नोट में नामित 10 अन्य अधिकारियों से भी पूछताछ हुई

undefined

IPS Puran Kumar suicide: Statement of then DGP Shatrughan Kapoor

चंडीगढ़ पुलिस की विशेष जांच दल (SIT) ने हरियाणा के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी वाई. पूरन कुमार आत्महत्या मामले में तत्कालीन हरियाणा डीजीपी शत्रुजीत कपूर के बयान दर्ज किए हैं। यह जांच का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है।

सुसाइड नोट में जिन 14 आईपीएस और आईएएस अधिकारियों के नाम लिखे गए थे, उनमें से अब तक 10 अधिकारियों के बयान एसआईटी दर्ज कर चुकी है। शत्रुजीत कपूर को 14 दिसंबर को उनके पद से हटा दिया गया था। एसआईटी ने सुसाइड नोट में नामित शेष अधिकारियों को भी नोटिस जारी कर बयान दर्ज कराने के लिए तलब किया है।

एसआईटी का दावा है कि जल्द ही इस मामले की विस्तृत रिपोर्ट अदालत में पेश की जाएगी। एसआईटी ने पहले अदालत को सूचित किया था कि निर्धारित 60 दिनों की अवधि में चालान पेश नहीं किया जा सका, क्योंकि कई वरिष्ठ अधिकारियों के बयान और तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण लंबित था।

जांच से जुड़े अधिकारियों के अनुसार, यह मामला अब निर्णायक चरण में पहुंच चुका है। घटनास्थल से जुड़े साक्ष्य, कॉल डिटेल रिकॉर्ड और सुसाइड नोट में नामित अधिकारियों के बयान जांच के लिए बेहद अहम माने जा रहे हैं। इन्हीं साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

अब तक इस मामले में करीब 60 लोगों के बयान दर्ज किए जा चुके हैं। इनमें वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, पारिवारिक सदस्य, करीबी परिचित और अन्य महत्वपूर्ण गवाह शामिल हैं।