सहारनपुर को 613 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात, मुख्यमंत्री योगी ने रखी आधारशिला

सहारनपुर को 613 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात, मुख्यमंत्री योगी ने रखी आधारशिला

Saharanpur receives development projects

Saharanpur receives development projects

सहारनपुर। Saharanpur receives development projects, मुख्यमंत्री ने सहारनपुर में 613 करोड़ रुपये की योजनाओं का शिलान्यास करते हुए कहा कि जिन लोगों की स्वार्थी दृष्टि थी, उन्होंने अपने गांव का विकास किया। उनको सहारनपुर की चिंता नहीं होती थी। यहां के गांवों की चिंता नहीं होती थी। मगर अब डबल इंजन की सरकार पूरे प्रदेश की चिंता करती है।

कहा कि जब विकास के लिए जज्बा होता है तो उसका परिणाम विकास व विरासत के रूप में सामने आता है। आज सहारनपुर विकास नई ऊंचाईयों की तरफ उड़ रहा है। अब यूपी में दंगे नहीं होते। यहां पर लाेगों को जातियों के नाम पर बांटा जाता था। मगर अब आस्था के साथ खिलवाड़ नहीं होता। हिंदू आस्था के साथ किसी को खिलवाड़ करने की किसी को छूट नहीं देंगे। इसके साथ ही सपा पर निशाने साधते हुए कहा कि कांवड़ यात्रा का विरोध किया जाता था।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मजबूत विरासत की नींव पर ही एक सुदृढ भारत बनाया जा सकता है। 14 अप्रैल को बाबा साहेब की जयंती पर प्रधानमंत्री सहारनपुर की धरती पर आए थे। उन्होंने दिल्ली से देहरादून तक कनेक्टिविटी बेहतर कर सहारनपुर के विकास को नई ऊंचाईयां दी हैं।

अब सहारनपुर का व्यक्ति जब दिल्ली के लिए चलता है तो उसे पता ही नहीं चलता कि वह कब दिल्ली पहुंच गया। सहारनपुर में कई हाईवे बने हैं। इंफ्रास्ट्रक्टर जितना अच्छा होगा उससे कनेक्टिविटी बढ़ेगी। सड़कें व कनेक्टविटी जितनी बेहतर होगी उतनी ही विकास की रफ्तार तेज होगी।


2017 के बाद सरकार ने दशकों से लंबित परियोजना को पूरा करने का काम किया गया। सहारनपुर सड़क व रेलवे मार्ग के साथ पूरी तरह से नई उंचाईयों पर पहुंच रहा है अब एयर कनेक्टिविटी नई उडा़न देगी।

पहले देश के किसी भी कोने में जाने के लिए हवाई यात्रा करने के लिए सहारनपुर के लोगों को देहरादून या दिल्ली जाना पड़ता था। अब सहारनपुर से ही उड़ान भरेगी। यह सहारनपुर के आधार की विकासशिला बनेगी। मेडिकल कालेज के प्रथम चरण का काम पूरा हो चुका है। दूसरे चरण की आधारशिला आज रखी गई है। वहीं पेयजल की शुद्ध व्यवस्था व नाले में सीवरेज व ड्रोनेज का पानी ना जाएगी। इसके लिए एसटीपी बनाने की आधारशिला रखी जा रही है।

आज सहारनपुर ने बहुत कुछ करके दिखाया है। सहारनपुर के काष्ठ कारीगरों व शिल्पियों ने अपनी परंपरा को जीवित रखा है। यहां से 600 करोड़ से अधिक के वुड कार्विंग के उत्पाद एक्सपोर्ट हो रहे है। यूपी में पहले दंगे होते थे। दंगा व कर्फ्य हमारी नियती बन गए थे।

कैराना व कांधला से पलायन, कानून व्यवस्था बिल्कुल खत्म हो चुकी थी। मुरादाबाद में दंगा करने वालों पर सपा मुकदमा खत्म करना चाहती थी। मगर हमारी सरकार ने उन उपद्रवियों को सजा दिलवाई है। अब सहारनपुर में दंगा नहीं होता बल्कि यहां पर मां शाकंभरी के भव्य काॅरिडार का निर्माण हो रहा है।

मां के दरबार में जाने में नहीं होगी दिक्कत

सीएम योगी ने कहा कि जब शाकंभरी से निकलने वाली खोल में वर्षा का पानी आया था तो उससे अगले ही दिन में यहां पर आया और चल रहे विकास कार्यों को पूरा करने के आदेश दिए। मगर आने वाले समय में किसी भी मौसम में मां के दरबार में श्रद्धालुओं का आना बंद नहीं होगा। वह हर मौसम में मां के दरबार जाएंगे।

2017 के दौरान रुपयों का उपयोग कहां करना है, इसके लिए हमारी सरकार ने पूरा ध्यान दिया। उससे पहले विकास कार्यों के लिए आने वाले रुपये को सपा के गुंडों के द्वारा खा लिया जाता था या फिर कब्रिस्तान के लिए चला जाता था।

इस दौरान सीएम ने प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण, कृषक समृद्धि योजना, ओडीओपी के लिए चयनित किए गए लाभार्थियों रचना, सौरथ, विजय पांडे, सोमती, कृष्ण पाल, अनुपेक्षा, अमित कुमार, प्रवीण कुमार, अशोक कुमार, असलन अंसारी, सैद, प्रीति, मीनाक्षी, सिमरन को प्रमाण पत्र भी दिए।