Gurugram Son Kills Father: भयानक! गुरुग्राम में बेटे ने किया पिता का मर्डर; सीने में तेजधार हथियार घोंपा

भयानक! गुरुग्राम में बेटे ने किया पिता का मर्डर; सीने में तेजधार हथियार घोंपा, फिर कई वार किए, कहासुनी में वारदात को दिया अंजाम

Haryana Gurugram Son Kills Father Crime News

Haryana Gurugram Son Kills Father Crime News

Gurugram Son Kills Father: आज के दौर में रिश्ते भी कत्ल की भेंट चढ़ रहे हैं. हरियाणा के गुरुग्राम में एक बेटे ने अपने सौतेले पिता की बेरहमी से हत्या कर दी. बताया जाता है कि आरोपी बेटे ने पिता के सीने में तेजधार हथियार घोंपा और फिर कई वार किए. इसके बाद खून से लथपथ और तड़पते पिता को छोड़ आरोपी मौके से फरार हो गया. वहीं पिता की कुछ देर तड़पकर मौत हो गई. सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है और जांच के साथ आगामी कार्रवाई की जा रही है.

13 साल पहले आरोपी की मां ने दूसरी शादी की थी

मिली जानकारी के मुताबिक, मृतक पिता की पहचान मनोज के रूप में हुई है. वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बरेली जिले का रहने वाला था और वर्तमान में पटौदी में अपने परिवार के साथ रह रहा था. मनोज ने लगभग 13 वर्ष पहले आरोपी की मां से शादी की थी. आरोपी की पहचान शिवम के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि शिवम इस रिश्ते को लेकर शुरू से नाराज रहता था. इसी कारण मनोज और शिवम के बीच अक्सर कहासुनी और विवाद होता रहता था.

कहासुनी में वारदात को दिया अंजाम

हत्या की घटना के पहले भी दोनों बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था. जहां इस बीच शिवम ने तेजधार हथियार से मनोज पर कई वार किये. हमले में गंभीर रूप से घायल मनोज की मौके पर ही मौत हो गई. इधर वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया. वहीं घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेजा और आगामी कार्रवाई की. फिलहाल इस पूरी घटना ने इलाके में सनसनी का माहौल बना दिया है. यह घटना इस बात की चिंता है कि आज रिश्ते किस तरह से खून से रंग रहे हैं.

यह भी पढ़ें-

गुरुग्राम में 'डबल मर्डर'; शख्स ने पत्नी और बेटे को मारी गोली, घर में झगड़े के बीच आपा खोया, हत्या के बाद शवों के पास ही बैठा रहा