पंचकूला: नाडा साहिब गुरुद्वारे के बाहर कार का शीशा तोड़कर कैश और जेवर चोरी
BREAKING
'भगवंत मान पहले CM, जिन्होंने पंजाब नहीं लूटा...' AAP सुप्रीमो केजरीवाल का बयान, बोले- लूटने वाले आज गालियां देने में लगे यूपी के परिवारों को योगी सरकार ने दी बड़ी राहत! स्कूल-कॉलेज में पढ़ने वाली दो बेटियों में से एक की फीस होगी माफ, जानिए कब से लागू होगा नियम हर्षिल पर मंडरा रहा बड़ा खतरा, भागीरथी के बढ़ते जलस्तर से दहशत, पांच रातों से सोए नहीं गांव के लोग CBI ने हरियाणा के IPS अफसर को किया गिरफ्तार; आरोप- नकली दवा रैकेट को राहत पहुंचाने के लिए रिश्वतखोरी की, पढ़िए पंजाब में महिलाओं के खातों में आए पैसे; CM भगवंत मान ने 3 महीने की राशि इकट्ठे ट्रांसफर की, 30 जून तक 40 लाख से ज्यादा रजिस्ट्रेशन

पंचकूला: नाडा साहिब गुरुद्वारे के बाहर कार का शीशा तोड़कर कैश और जेवर चोरी

Nada Sahib Gurudwara

Nada Sahib Gurudwara

पंचकूला (kapil nagpal ) नाडा साहिब गुरुद्वारे के बाहर खड़ी कार का शीशा तोड़कर नकदी और सोने के जेवर चोरी करने का मामला सामने आया है।
पीड़ित निर्मल सिंह, निवासी सेक्टर-19 चंडीगढ़, ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह मंगलवार शाम परिवार के साथ गुरुद्वारे में माथा टेकने पहुंचे थे। पार्किंग में भीड़ होने के कारण उन्होंने कार मुख्य सड़क किनारे खड़ी कर दी।
वापस लौटने पर कार की बाईं ओर का पिछला शीशा टूटा मिला। कार की पिछली सीट पर रखा उनकी पत्नी का पर्स गायब था। पर्स में करीब 4 हजार रुपये नकद, सोने का मंगलसूत्र, सोने की तीन बालियां (ईयररिंग्स) और अन्य सामान रखा हुआ था।
घटना की सूचना मिलने पर चंडीमंदिर थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के CCTV फुटेज खंगाल रही है और आरोपी की पहचान करने का प्रयास कर रही है।