Chandigarh Rain: बारिश में भीगा चंडीगढ़, गर्मी से मिली राहत; पंजाब-हरियाणा में भी बरसे बदरा, अगले 2-3 दिन में मानसून

बारिश में भीगा चंडीगढ़, गर्मी से मिली राहत; पंजाब-हरियाणा में भी बरसे बदरा, अगले 2-4 दिन में मानसून के पहुंचने की संभावना

IMD Weather Chandigarh Punjab Haryana Rain Monsoon Entry

IMD Weather Chandigarh Punjab Haryana Rain Monsoon Entry

Chandigarh Rain Alert: चंडीगढ़ समेत पंजाब-हरियाणा के विभिन्न हिस्सों में बुधवार सुबह आखिरकार मौसम ने करवट ली. बारिश होने से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली. लोग मौसम के सुहावने मिजाज और बारिश की फुहारों का आनंद लेते हुए देखे गए. हालांकि स्कूल आने-जाने वाले बच्चों और दफ्तर व अपने काम पर जाने वाले लोगों को थोड़ी मुश्किल का सामना भी पड़ा. बारिश के चलते वह तर-बतर हो गए.

IMD Weather Chandigarh Punjab Haryana Rain Monsoon Entry

बारिश होने से तापमान में आई गिरावट

बारिश के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई है. खबर लिखे जाने तक चंडीगढ़ का तापमान 29 डिग्री दर्ज किया जा रहा है. फिलहाल काले बादल अभी छाए रहेंगे. इसी बीच तेज ठंडी हवाएं भी चलेंगी. बता दें कि, बीते मंगलवार को ही मौसम में बदलाव देखा गया था. पंजाब और चंडीगढ़ में बीते कल भी सारा दिन बादल छाए रहे. शाम को गरज-चमक भी हुई थी. लेकिन बारिश नहीं हुई.

IMD Weather Chandigarh Punjab Haryana Rain Monsoon Entry

अगले 2-4 दिन बारिश होने की संभावना

मौसम विभाग (IMD) ने एक दिन पहले मंगलवार (30 जून) को जानकारी दी थी कि अगले 2-4 दिनों के दौरान चंडीगढ़, पंजाब और हरियाणा में बारिश होने की संभावना बनी हुई है. बता दें कि गर्मी से परेशान लोग आसमान की तरफ टकटकी लगाये देख रहे थे और इंतजार कर रहे थे कि आखिर कब बारिश होगी. गर्मी से दो चार हो रहे लोगों को बारिश का बेसब्री से इन्तजार था.

IMD Weather Chandigarh Punjab Haryana Rain Monsoon Entry

चंडीगढ़, पंजाब-हरियाणा में मानसून की एंट्री कब?

मौसम विभाग (IMD) द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, बारिश के बीच इन्हीं अगले 2-4 दिनों के दौरान चंडीगढ़, पंजाब और हरियाणा में दक्षिण-पश्चिम मानसून की एंट्री की पूरी संभावना है. IMD ने बताया कि नॉर्थ अरब सागर, गुजरात, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, पूरे दमन और दीव, उत्तराखंड के बाकी हिस्सों, हिमाचल प्रदेश और लद्दाख, पूरे जम्मू और कश्मीर, हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब, दिल्ली और राजस्थान के कुछ हिस्सों में साउथ-वेस्ट मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल बनी हुईं हैं.

IMD Weather Chandigarh Punjab Haryana Rain Monsoon Entry

दिल्ली-चंडीगढ़ पहुंचने में लेट हुआ मानसून

राजधानी दिल्ली और चंडीगढ़ की बात करें तो यहां आमतौर पर मानसून जून के अंतिम सप्ताह तक पहुंच जाता है. लेकिन इस बार मामला लेट है और मौसम विभाग के मुताबिक दक्षिण-पश्चिम मानसून जुलाई के पहले सप्ताह में पहुंचेगा. इसका असर दिल्ली के आस-पास के इलाकों यानी एनसीआर में भी देखने को मिलेगा. दिल्ली के साथ ही नोएडा, गुरुग्राम, गाजियाबाद, फरीदाबाद जैसे शहरों में भी मानसून एक साथ दस्तक देगा और झमाझम बारिश होगी.

IMD Weather Chandigarh Punjab Haryana Rain Monsoon Entry

अब तक भारत के अधिकांश राज्यों में मानसून की एंट्री

4 जून को केरल के तट से टकराने के बाद दक्षिण-पश्चिम मानसून सामान्य गति से आगे बढ़ते हुए भारत के अधिकांश राज्यों को अब तक कवर कर चुका है। हालांकि बीच में अल-नीनो की परिस्थितियों के चलते मानसून की रफ्तार में थोड़ी धीमी भी हुई. लेकिन एक बार फिर से मानसून ने रफ़्तार पकड ली है और मूसलाधार बारिश करवाता हुआ तेजी से आगे बढ़ रहा है। IMD के अनुसार, मानसून कर्नाटक, तमिलनाडु, तेलंगाना, बंगाल, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, सिक्किम, असम, अरुणाचल प्रदेश, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, गोवा, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ और बिहार के हिस्सों में एक्टिव हो गया है और तमाम हिस्सों में बारिश हो रही है.

IMD Weather Chandigarh Punjab Haryana Rain Monsoon Entry