CBI ने हरियाणा के IPS अफसर को किया गिरफ्तार; आरोप- नकली दवा रैकेट को राहत पहुंचाने के लिए रिश्वतखोरी की, पढ़िए
CBI Arrested Haryana IPS Officer Deepak Gahlawat Bribe Case
Haryana IPS Officer Arrest: हरियाणा के IAS अफसरों की गिरफ्तारी के बाद अब एक IPS अफसर को गिरफ्तार किया गया है. सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (CBI) ने हरियाणा कैडर के IPS अधिकारी दीपक गहलावत को गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक, वर्तमान में IPS दीपक गहलावत हरियाणा से बाहर केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर अपनी सेवा दे रहे थे. गहलावत 2012 बैच के आईपीएस अफसर हैं. गिरफ्तारी के बाद सीबीआई द्वारा आगे की जांच और कार्रवाई की जा रही है.
यह पढ़ें-
नकली दवा रैकेट में रिश्वतखोरी का आरोप
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, केंद्रीय जांच एजेंसी ने आईपीएस दीपक गहलावत को नकली दवा रैकेट और उससे जुड़े 5 हजार करोड़ रुपए के दवा घोटाले में रिश्वतखोरी के आरोप में गिरफ्तार किया है. यह आरोप सामने आया है कि दीपक गहलावत ने नकली दवा रैकेट को राहत पहुंचाने का काम किया और जांच प्रभावित की व इसके बदले में करोड़ों रूपये की रिश्वतखोरी की. फिलहाल लगातार कहीं आईएएस तो कहीं आईपीएस के गिरफ्तार होने से हरियाणा ब्यूरोक्रेशी सवालों के घेरे में है.
यह भी पढ़ें-