फ्लॉवर मार्केट से दुकानदार के गले में पहनी गोल्ड चैन छीन कर फरार

Gold Chain Snatcher active in the City again

Gold Chain Snatcher active in the City again

गोल्ड चैन स्नैचर शहर में फिर सक्रिय।

पुलिस ने अज्ञात बाइक सवार आरोपियों के खिलाफ किया मामला दर्ज।

रंजीत शम्मी चंडीगढ़। बी केयर फॉर यू और हाईटेक कहलाने वाली यूटी पुलिस को बाइक सवार दो स्नैचर चुनौती देते हुए और बेखौफ होकर थाना 36 क्षेत्र एरिया के अंतर्गत से गोल्ड चैन स्नैचिंग की वारदात को अंजाम देकर आराम से फरार हो गए। मामले की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल करते हुए अज्ञात बाइक सवार स्नेचरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता सैक्टर 34 निवासी अरुण भाटिया ने पुलिस को बताया कि वह अपने परिवार सहित रहता है।और सैक्टर 35 स्थित फ्लॉवर मार्केट में दुकान चलाता है। मंगलवार रात करीब 10 बजे पीड़ित शिकायतकर्ता दुकान पर कोई काम कर रहा था।इसी दौरान बाइक पर सवार एक शातिर आरोपी पीड़ित के पास गया। मौका देखते ही पीड़ित के गले में पहनी गोल्ड चैन छीन कर बाहर इंतजार कर रहे बाइक के पीछे बैठकर तेज रफ्तार से फरार हो गए। जिसके चलते हड़कप मच गया। आसपास के लोग इकट्ठे हो गए। मामले की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई।मौके पर पहुंची थाना 36 पुलिस ने मामले में कारवाई करते हुए अज्ञात बाइक सवार स्नेचरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर है।अब देखना यह होगा कि क्या थाना 36 पुलिस की टीम उन शातिर आरोपियों तक पहुंच पाती।यह जांच का विषय है।