Digital India Has Become the

डिजिटल इंडिया विकसित और आत्मनिर्भर भारत की मजबूत नींव बना: केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल

undefined

Digital India Has Become the

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने कहा कि डिजिटल इंडिया आज विकसित और आत्मनिर्भर भारत की मजबूत आधारशिला बन चुका है। उन्होंने सोशल मीडिया पर जारी संदेश में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 11 वर्षों के दौरान इस महत्वाकांक्षी अभियान ने सुशासन, पारदर्शिता और जनसेवाओं की पहुंच को नई दिशा दी है।

उन्होंने कहा कि डिजिटल इंडिया ने गरीब, वंचित और समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े नागरिकों तक सरकारी योजनाओं, सेवाओं और सुविधाओं को प्रभावी ढंग से पहुंचाकर उन्हें सशक्त बनाने का कार्य किया है। आज तकनीक की मदद से आम नागरिक घर बैठे अनेक सरकारी सेवाओं का लाभ उठा रहे हैं, जिससे समय और संसाधनों दोनों की बचत हो रही है।

मनोहर लाल ने कहा कि देशभर में ऑप्टिकल फाइबर नेटवर्क के व्यापक विस्तार से गांवों तक डिजिटल कनेक्टिविटी पहुंची है। इसके परिणामस्वरूप ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा, स्वास्थ्य, बैंकिंग और ई-गवर्नेंस जैसी सुविधाओं का दायरा तेजी से बढ़ा है। उन्होंने कहा कि डिजिटल कनेक्टिविटी ने शहर और गांव के बीच की दूरी कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

उन्होंने कहा कि भारत ने डिजिटल भुगतान के क्षेत्र में वैश्विक स्तर पर नई पहचान बनाई है। डिजिटल लेन-देन में वृद्धि से आर्थिक गतिविधियों को गति मिली है, नकदी पर निर्भरता घटी है और लेन-देन अधिक सुरक्षित, तेज एवं पारदर्शी बना है।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि डिजिटल इंडिया अभियान ने सरकारी कार्यप्रणाली को अधिक जवाबदेह और पारदर्शी बनाया है। विभिन्न सरकारी सेवाओं के ऑनलाइन होने से भ्रष्टाचार पर अंकुश लगा है और नागरिकों को बिना अनावश्यक परेशानी के सुविधाएं मिल रही हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले वर्षों में डिजिटल इंडिया अभियान विकसित भारत के निर्माण में और अधिक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा तथा तकनीक आधारित सुशासन के माध्यम से देश के प्रत्येक नागरिक को सशक्त बनाता रहेगा।