Farmers Protest- PGI रोहतक से पंजाब का किसान प्रीतपाल रेफर; अब चंडीगढ़ पीजीआई भेजा, पंजाब CS ने कहा था- हमें सौंप दें

PGI रोहतक से पंजाब का किसान प्रीतपाल रेफर; अब चंडीगढ़ पीजीआई भेजा, पंजाब के चीफ सेक्रेटरी ने कहा था- इलाज के लिए हमें सौंप दें

Punjab farmer Pritpal Singh PGI Rohtak To Chandigarh PGI Refer

Punjab farmer Pritpal Singh PGI Rohtak To Chandigarh PGI Refer

Farmers Protest: जींद के दाता सिंह-खनौरी बार्डर पर पुलिस के साथ टकराव में घायल पंजाब के किसान प्रीतपाल सिंह को आगे के इलाज के लिए चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया गया है। प्रीतपाल का इलाज अब तक हरियाणा सरकार और पुलिस की देखरेख में PGI रोहतक में चल रहा था। लेकिन प्रीतपाल के पिता और पंजाब सरकार की अपील के चलते उसे रोहतक से चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। इस दौरान PGI रोहतक को प्रीतपाल को चंडीगढ़ पीजीआई तक पहुंचाने के लिए डॉक्टरों की एक यूनिट साथ नियुक्त करने का आदेश भी दिया गया था। वहीं प्रीतपाल को चंडीगढ़ पीजीआई तक पहुंचाने के लिए उसे निशुल्क एबुलेंस सुविधा प्रदान की गई।

Punjab farmer Pritpal Singh PGI Rohtak To Chandigarh PGI Refer

 

हरियाणा मुख्य सचिव को पंजाब के CS ने लिखी चिट्ठी

बता दें कि, पंजाब के मुख्य सचिव अनुराग वर्मा ने हरियाणा के मुख्य सचिव संजीव कौशल को आज ही एक चिट्ठी लिखी थी। चिट्ठी में मुख्य सचिव अनुराग वर्मा ने किसान प्रीतपाल सिंह को पंजाब को सौंप देने को कहा था। मुख्य सचिव अनुराग वर्मा ने कहा कि, हमारी संज्ञान में आया है कि किसानों के प्रदर्शन के दौरान पंजाब का एक किसान प्रीतपाल सिंह घायल हुआ है और उसका इलाज पीजीआई रोहतक में चल रहा है। इसलिए हरियाणा मुख्य सचिव से अपील है कि, पीजीआई रोहतक में भर्ती किसान प्रीतपाल सिंह को पंजाब के अधिकारियों को सौंप दिया जाये ताकि पंजाब में सरकार द्वारा उसका मुफ्त इलाज सुनिश्चित किया जा सके। इसके अलावा यदि पंजाब का कोई को किसान प्रदर्शन के दौरान घायल हुआ है और हरियाणा में इलाजरत है तो उसे भी पंजाब को सौंप देना चाहिए।  

21 जनवरी को हुआ था टकराव

बता दें कि 21 जनवरी को जींद के दाता सिंह-खनौरी बॉर्डर पर हालात काफी तनावपूर्ण हो गए थे। दिल्ली जाने पर अड़े किसान और हरियाणा पुलिस व पैरामिलिट्री फोर्स के सुरक्षाकर्मी आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों में जमकर टकराव हुआ। इस दौरान सुरक्षाकर्मियों ने किसानों को खदेड़ने के लिए आंसू गैस के गोले दागे। साथ ही रबड़-प्लास्टिक की गोलियां चलाईं जहां इसी बीच एक युवा किसान शुभकरण सिंह की मौत हो गई और तो वहीं कई किसान घायल हो गए थे। घायल किसानों को पटियाला के अस्पताल ले जाया गया था। लेकिन इस दौरान एक किसान प्रीत पाल सिंह को हरियाणा पुलिस ने रोहतक पीजीआई में भर्ती कराया था।

उडी थी अपहरण की अफवाह

किसान प्रीत पाल सिंह को लेकर अपहरण की अफवाह भी उड़ी थी। जहां इस दौरान हरियाणा पुलिस ने बयान जारी करते हुए कहा था- दाता सिंह-खनौरी बॉर्डर पर हरियाणा पुलिस द्वारा किसी किसान को अपहरण नहीं किया गया है। ऐसी खबरें फर्जी है। हरियाणा पुलिस ने खनौरी बॉर्डर पर संगरूर के घायल किसान प्रीत पाल सिंह को इलाज के लिए हरियाणा पुलिस ने पीजीआई रोहतक में भर्ती कराया है और वह पूरी तरह से खतरे से बाहर है।