Union Budget 2026: बजट में मिडिल क्लास के लिए क्या है? इस सवाल पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का रिएक्शन हुआ Viral

बजट में मिडिल क्लास के लिए क्या है? इस सवाल पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का रिएक्शन हुआ Viral, आपने देखा क्या?

Nirmala Sitharaman reaction viral on Middle Class over Budget question

Nirmala Sitharaman reaction viral on Middle Class over Budget question

Union Budget 2026: केंद्र सरकार ने 1 फरवरी रविवार को देश का बजट पेश कर दिया है। 2026 के इस बजट में सरकार की तरफ से कई बड़ी घोषणायें तो की गईं लेकिन यह बजट लोगों की उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा। खासकर मिडिल क्लास ने अपने आप को इस बजट में काफी हद तक नदारद ही पाया। इस बार मिडिल क्लास के अनुरूप उसके लिए कुछ खास नहीं रहा। दूसरी तरफ विपक्ष ने भी सरकार के इस बजट को 'हवाई बजट' करार दिया। इसके अलावा बजट पेश होने के बाद शेयर मार्केट में जो हाहाकार मचा, सो अलग।

इधर बजट पेश करने के बाद देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने जब प्रेस कॉन्फ्रेंस की तो इस दौरान वह कुछ ऐसा कर गईं की जिसके चलते वह सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं। दरअसल प्रेस कॉन्फ्रेंस में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से एक सवाल पूछा गया कि 'इस बार के बजट में मिडिल क्लास के लिए क्या है?' इस सवाल पर वित्त मंत्री ने जिस तरह से रिएक्ट किया, उसके चलते वह सुर्खियों में आ गईं। हुआ यूं की सवाल पूछे जाने के बाद वित्त मंत्री कुछ देर के लिए सकते में आ गईं और कनफ्यूज सी दिखीं।

वीडियो

 

सोशल मीडिया पर तरह-तरह के कमेंट कर रहे लोग

मिडिल क्लास पर पूछे गए सवाल पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के रिएक्शन को लेकर सोशल मीडिया पर लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। सीधी भाषा में कहें तो वित्त मंत्री पर लोगों की तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। किसी ने कहा कि देश और देश के बजट का मज़ाक बना दिया गया है। किसी ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को देश की सबसे कन्फ्यूज़्ड फाइनेंस मिनिस्टर तक कह डाला। हालांकि, सरकार और बीजेपी का कहना है कि यह समावेशी बजट है और हर वर्ग के विकास पर केन्द्रित है, साथ ही भारत को विकसित भारत की ओर ले जाने को अग्रसर है।

पूरे बजट भाषण का PDF डाउनलोड करें

Union Budget 2026

प्रधानमंत्री मोदी के तीसरे कार्यकाल का यह तीसरा बजट

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तीसरे कार्यकाल का यह तीसरा बजट था। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद के लोकसभा सदन में सुबह 11 बजे से डिजिटल टैबलेट के जरिये बजट पेश किया। इससे पहले वह वित्त मंत्री बजट 2026 तैयार करने वाली अपनी टीम के साथ फोटो सेशन में हिस्सा लिया। इसके बाद निर्धारित समय पर वित्त मंत्री महामहिम राष्ट्रपति से मुलाकात की। इसके बाद बाद सीतारमण संसद भवन पहुंचीं। जहां प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक हुई जिसमें बजट को पेश करने की मंजूरी दी गई।

9वीं बार बजट पेश किया, इतिहास की पहली वित्त मंत्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के अंतर्गत वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लगातार नौवीं बार बजट पेश किया है। ऐसा करने वाली इतिहास की वह पहली वित्त मंत्री हैं। निर्मला सीतारमण मनमोहन सिंह, अरुण जेटली, पी चिदंबरम और यशवंत सिन्हा के रिकॉर्ड को पहले ही तोड़ चुकी हैं। जिन्होंने लगातार पांच बजट पेश किए थे। वहीं निर्मला सीतारमण ने इस मामले में मोरारजी देसाई की भी बराबरी कर ली थी। जिन्होंने एक अंतरिम बजट के अलावा पांच वार्षिक बजट पेश किए थे। वहीं निर्मला सीतारमण इंदिरा गांधी के बाद बजट पेश करने वाली भारत की दूसरी महिला वित्त मंत्री हैं। इंदिरा गांधी ने वित्त वर्ष 1970 के दरमियान वित्त मंत्री के रूप में बजट पेश किया था।

2019 चुनाव के बाद सीतारमण को वित्त मंत्री बनाया गया

मोदी सरकार के 2014 में सत्ता में आने के बाद बतौर वित्त मंत्री अरुण जेटली ने 2014-15 से 2018-19 तक लगातार बजट पेश किए। जेटली के खराब स्वास्थ्य के कारण मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे पीयूष गोयल ने एक फरवरी, 2019 को अंतरिम बजट पेश किया था। बता दें कि मोदी सरकार ने 2019 के लोकसभा चुनाव के बाद निर्मला सीतारमण को वित्त विभाग की जिम्मेदारी सौंपी थी। मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में निर्मला सीतारमण रक्षा मंत्री थीं.